राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की जान कहे जाने वाली दिल्ली मेट्रो में अब सफर करना थोड़ा महंगा हो गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन यानि कि DMRC ने सोमवार 25 अगस्त 2025 से किराए की नई दरें लागू कर दी है। नई दरों के हिसाब से किराए में 1 रुपये से लेकर 4 रुपये तक की बढ़ोंत्तरी हुई है।
वहीं, DMRC का कहना है कि यह संशोधन दूरी के आधार पर तय किया गया है और इसे “मिनिमल इन्क्रीज” यानी मामूली बढ़ोतरी के रूप में लागू किया गया है। नई फेयर स्लैब्स अब सभी रूट्स पर लागू हो गए हैं और यात्री इन्हीं दरों पर यात्रा करेंगे। वहीं, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर यह बढ़ोतरी अधिकतम पांच रुपये तक होगी।
नए किराए के मुताबिक, सामान्य दिनों में 0-2 किलोमीटर की यात्रा का किराया 10 रुपये से बढ़कर 11 रुपये हो गया है। जबकि 2-5 किलोमीटर तक का किराया 20 रुपये से 21 रुपये कर दिया गया है। 5-12 किलोमीटर की दूरी पर किराया 30 रुपये से 32 रुपये और 12-21 किलोमीटर के लिए 40 रुपये से 43 रुपये कर दिया गया है। 21-32 किलोमीटर की यात्रा के लिए किराया 50 रुपये से 54 रुपये और 32 किलोमीटर से अधिक की दूरी के लिए 60 रुपये से बढ़ाकर 64 रुपये किया गया है।
वहीं, आपको बता राष्ट्रीय अवकाश और रविवार को भी संशोधित दरें लागू होंगी, जिसमें 0-2 किलोमीटर की यात्रा 11 रुपये, 2-5 किलोमीटर की यात्रा 11 रुपये, 5-12 किलोमीटर की यात्रा 21 रुपये, 12-21 किलोमीटर की यात्रा 32 रुपये, 21-32 किलोमीटर की यात्रा 43 रुपये और 32 किलोमीटर से अधिक दूरी पर 54 रुपये किराया लगेगा। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर भी इसी तरह का संशोधन किया गया है, जहां किराया 1 रुपये से 5 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…