दिल्ली में खुले आयुष्मान आरोग्य मंदिर, CM रेखा गुप्ता ने की शुरूआत....

दिल्ली सरकार ने आज से सभी इलाकों में आयुष्मान आरोग्य मंदिर की शुरूआत कर दी है दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसकी शुरूआत दिल्ली सचिवालय से की दिल्ली सरकार के इन नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर में लोगों को सस्ती दवाई और फ्री में इलाज होगा और दिल्ली सरकार की तरफ से मोहल्ला क्लीनिक बंद करने के बाद पूरी दिल्ली में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की शुरूआत कर दी गई है
अब इन तस्वीरों के देखे पहले तस्वीर है दिल्ली सचिवालय की जहां पर सीएम रेखा गुप्ता ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन किया.. कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने राजौरी गार्डन में किया कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा ने नई दिल्ली में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्धघाटन कर जनता को समर्पित किया
राजौरी गार्डन में कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने डॉक्टर्स के साथ बातचीत की तमाम सुविधाओं का भी जायला लिया और जनता को आश्वासन दिलाया कि ये आरोग्य मंदिर मोहल्ला क्लीनिक से दस गुना ज्यादा बेहतर है यहां पर लोगों को मुफ्त में इलाज के साथ साथ बेहतर सुविधाएं और डॉक्टर्स मिलेंगे ताकि उनके अच्छा इलाज मिल सके कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि पूर्व की सरकार ने 10 सालों के अंदर मोहल्ला क्लीनिक खोले थे लेकिन वो सिर्फ नाम के मोहल्ला क्लीनिक थे ना तो वहां डॉक्टर होता था ना मरीजों को दवाईयां मिलती थी और केजरीवाल एंड कंपनी ने अपने निजी लोगों को लाभ पहुंचने के लिए मोहल्ला क्लीनिकों की शुरूआत राजधानी दिल्ली के अंदर की थी…
इसी कड़ी में कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा समेत दिल्ली के मंत्री और विधायकों ने अपने अपने विधानसभा क्षेत्रों में जाकर आयुष्मान आरोग्य मंदिर की शुरूआत की और दिल्ली वासियों को समर्पित किया सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया है ये तो बस शुरूआत है दिल्ली वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, बेहतर शिक्षा, देने के लिए हमारी सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और आने वाले तीन सालों के अंदर दिल्ली की सूरत और तस्वीर दोनों बदलेगी…
हालांकि इस आयुष्मान आरोग्य मंदिर और मोहल्ला क्लीनिकों को बंद करने को लेकर पूर्व सीएम आतिशी ने सवाल उठाए आतिशी ने कहा कि- बीजेपी सरकार के पास कोई नई योजनाएं नहीं है सिर्फ और सिर्फ आम आदमी पार्टी की योजनाओं को का नाम बदलकर वो दिल्ली वासियों से झूठ बोल रहे है आतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से पूछा कि.. पिछले तीन महीन बीत गए है लेकिन दिल्ली की सीएम अभी तक ये नहीं बता पाई है महिलाओं के खाते में 2500 रुपये कब आएंगे, महिलाओं को 500 रुपये में सिलेंडर कब मिलेंगे आम आदमी पार्टी ने दावा किया कि- जनता का मुफ्त में इलाज पहले भी हो रहा था मुफ्त में दवाईया पहले भी मिल रही थी तो ये कोई नई बात नहीं है.. बहरहाल मोहल्ला क्लीनिंक बंद करने और नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोलने को लेकर फुल ऑन सियासत जारी है… ।

 

26 JULY: उत्तराखंड में विवाह पंजीकरण 26 जुलाई तक फ्री, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की लोगों से अपील, अपने विवाह का पंजीकरण अवश्य करवाएं-CM धामी

Delhi NCR Rains: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, नोएडा-गुरुग्राम में बरसे बदरा; गर्मी से मिली लोगों को राहत

इमरजेंसी की बरसी पर हरियाणा गुरुद्वारा कमेटी का बड़ा एलान

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *