अभिजीत दिपके की दादी का निधन

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को प्रदर्शन का ऐलान किया था। सीजीपी के संस्थापक अभिजीत दिपके भी इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे थे लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें फ्लाइट के अंदर से ही हिरासत में लिया। वहीं, दिपके के साथ, सौरव दास और आशुतोष रांका को भी हिरासत में लिया है।

बताए कि, इस बीच अभिजीत दीपके के परिवार के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। 85 साल की उम्र में उनकी दादी सावित्रीबाई शंकर दीपके का निधन हो गया। उन्होंने अपने पैतृक गांव संतुक पिंपरी, हिंगोली में आखिरी सांस ली। वहीं, अब ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि, पुलिस की हिरासत में अभिजीत दिपके क्या अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल हो पाएंगे या नहीं ?

मिली जानकारी के अनुसार अभिजीत दीपके के पिता भगवान दीपके और मां अनीता फिलहाल निधन की खबर मिलने के बाद हिंगोली के लिए रवाना हो गए हैं। बताए कि, परिवार के घर के आसपास पुलिस का भारी बंदोबस्त किया गया है और इस बीच अभिजीत दीपके की दिल्ली में हिरासत को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है।

आपको बता दें कि, जैसे ही IGI एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड हुई तो दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने विमान के अंदर एंट्री ली तो हंगामे की स्थिति बन गई। इस दौरान पुलिस और सीजीपी के नेताओं के बीच कुछ बातचीत हुई और उसके बाद तीनों को हिरासत में ले लिया गया।

ये भी पढ़ें:

By admin