वोटिंग लिस्ट में कथित गड़बड़ी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर माहौल बेहद गर्म हो चुका है। दिल्ली पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। इस बीच पाकिस्तान से भी इस प्रदर्शन को लेकर रिएक्शन सामने आया है।
सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया का एक तंज भरा बयान तेजी से वायरल हो रहा है। राजधानी में दिल्ली पुलिस की तैयारियों को लेकर उन्होंने अपने पोस्ट से तंज कसने का काम किया है। उन्होंने चुटकी लेते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि मुझे उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस टॉस जीतेगी और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करेगी!

आपको बता दें कि, पाकिस्तान के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके दानिश कनेरिया अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते है। कनेरिया ने अनोखे स्टाइल में पुलिस की तैयारियों को लेकर कटाक्ष किया। कनेरिया के इस पोस्ट ने हर किसी का ध्यान खींच लिया है।
वहीं, देखते ही देखते उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है. जिस पर फैन्स भी लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। बता दें कि, दिल्ली में प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कानून-व्यवस्था को बिगड़ने से रोकने के लिए जतंर-मंतर सहित आस-पास के इलाकों में सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी है।
