हरियाणा गुरुद्वारा कमेटी

हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झींडा ने कहा कि 25 जून 1975 में इमरजेंसी लगी थी। इस समय कई सिखों ने काटी थी। जेल काटने वाले सिखों के परिवार वालों के सम्मान में अब 26 जून 2025 को एक समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस समारोह को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय नेताओं को आने का न्योता दिया है। कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झींडा ने हेड ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 25 जून 1975 को उस वक्त की सरकार ने लोकतंत्र को कुचलते हुए इमरजेंसी थोप दी थी। आम लोगों की आवाज को दबाया गया, विपक्ष के नेताओं को जेल में ठूंसा गया और मुल्क में अघोषित तानाशाही शुरू हो गई।

 

ये भी पढ़ें:

दिल्ली के इस इलाके में चला बुलडोजर, 200 मकानों को तोड़ा गया

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *