दिल्ली

Delhi Election: केजरीवाल ने मिडिल क्लास के लिए की केंद्र सरकार से 7 डिमांड्स

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पांच फरवरी को वोटिंग होगी जिसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने जोर-शोर के साथ तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं, दिल्ली के पूर्व सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजनक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार के सामने मिडिल क्लास को लेकर अपनी सात मांग रखी है।

केजरीवाल ने कहा, चुनाव के दौरान जाति और धर्म के नाम कई वादें किए जाते है लेकिन मिडिल क्लास टैक्स टेररिज्म का विक्टिम है वो किसी भी पार्टी के एजेंडे में नहीं है। ऐसे में हम मांग करते है कि देश के अगले बजट मिडिल क्लास को समर्पित हो जिसके लिए हमारी सात सूत्रीय मांगे है।

https://x.com/AamAadmiParty/status/1881958347756454163?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1881958347756454163%7Ctwgr%5Ee042f38adb2f24456d8c219f198ca8cd17fd2002%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.aajtak.in%2Felections%2Fassembly-chunav%2Fstory%2Farvind-kejriwal-middle-class-manifesto-aap-manifesto-delhi-assembly-election-2025-ntc-dskc-2148447-2025-01-22

क्या है केजरीवाल की 7 मांगे ?

केंद्रीय बजट में शिक्षा को लेकर धनराशि 2 फीसदी से बढ़ाकर 10 फीसदी की जाए

निजी स्कूलों में बढ़ती फीस को नियंत्रित किया जाए

उच्चा शिक्षा के लिए सब्सिडी लाई जाए

स्वास्थ्य बजट 10 फीसदी बढ़ाया जाए

जरूरी सामानों से जीएसटी हटाया जाए

वरिष्ठ नागरिकों के लिए पेंशन योजना लाई जाए

रेलवे में बुजुर्गों के लिए 50 फीसदी की रियायत दी जाए

उन्होंने आगे कहा कि, देश का मिडिल क्लास सिर्फ टैक्स भरता है और सरकार भी मध्यम वर्ग से सिर्फ टैक्स लेती है लेकिन इस वर्ग को सरकार से क्या मिलता है? उनकी 50 फीसदी आमदनी सिर्फ टैक्स भरने में चली जाती है। जीते-जी तो टैक्स देना ही पड़ता है लेकिन मरने के बाद भी टैक्स देना पड़ता है, हर चीज पर मिडिल क्लास को टैक्स भरना पड़ा है।

केजरीवाल ने कहा कि भारत का मिडिल क्लास सरकार के टैक्स टेररिज्म का शिकार बन गया है लेकिन हमारी पार्टी जनता का पैसा जनता पर ही खर्च करती है। हमने मिडिल क्लास को महंगाई की मार से बचाने के लिए बिजली और पानी सस्ता किया है। हमने टैक्स का पैसा दिल्ली में इन्फ्रास्ट्रक्चर पर खर्च किया है।

ये भी पढ़ें:

अवैध बांग्लादेशी भारत के लिए खतरा, क्यों करवाई नहीं करती केंद्र सरकार ? | Channel 4 News India

 

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

12 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

22 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

22 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

23 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

23 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago