दिल्ली

DEVI बसों में दिल्ली करेगी सफर, 400 ई-बसें सड़क पर उतरी,

दिल्लीवालों को अब DEVI (दिल्ली इलेक्ट्रिक वाहन इंटरकनेक्टर) ई-बसों की सौगात मिल गई है। शुक्रवार को राजधानी में 400 नई आधुनिक ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिनमें 295 DEVI बसें और 105 सामान्य बसें शामिल हैं। इस मौके पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय राज्य मंत्री (सड़क परिवहन) हर्ष मल्होत्रा और दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, डॉ. पंकज कुमार सिंह समेत दिल्ली के सांसद और विधायक मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह पहल दिल्ली में स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल पब्लिक ट्रांसपोर्ट की दिशा में एक बड़ा कदम है। DEVI बसों की शुरुआत राजधानी के यात्रियों को लास्ट माइल कनेक्टिविटी मुहैया कराने के लिए अहम साबित होगी। यह स्कीम न सिर्फ किफायती और सुविधाजनक परिवहन विकल्प देगी, बल्कि दिल्ली को पर्यावरण-अनुकूल शहर बनाने में भी मदद करेगी। सीएम ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का आभार जताते हुए कहा, आज हम एक टीम की तरह काम कर रहे हैं, यही ट्रिपल इंजन सरकार की असली ताकत है—केंद्र, दिल्ली सरकार और स्थानीय निकाय मिलकर पूरी प्रतिबद्धता के साथ दिल्ली को सुधारने में जुटे हैं। आज का दिन हमारे लिए गर्व और खुशी का अवसर है। DEVI योजना के तहत हम 400 नई ई-बसों की शुरुआत कर रहे हैं। साल के अंत तक लगभग 2,080 और ई-बसें राजधानी की सड़कों पर उतरेंगी। सीएम ने बताया कि DEVI बसों को यह नाम दिल्ली की उस जुझारू भावना के प्रतीक के तौर पर दिया गया है, जो हर आपदा और चुनौती के बावजूद विकास की राह पर आगे बढ़ती रही है। ये बसें अत्याधुनिक तकनीकों से लैस हैं। इनमें सीसीटीवी कैमरे, लाइव ट्रैकिंग सिस्टम, पैनिक बटन, हॉटर, एमएनवीआर, ऑटो फ्लश सुविधा और दिव्यांगजनों के लिए मोटराइज्ड फोल्डेबल रैंप लगाए गए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए बसों में 40 सेंटीमीटर ऊंचाई के रिट्रैक्टेबल स्टेप्स दिए गए हैं, जिससे चढ़ने-उतरने में आसानी होगी।

ये भी पढ़ें:- LoC पर 9वीं बार पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर उल्लंघन, भारत ने दिया कड़ा जवाब

HimanshuKaushik

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

12 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

22 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

22 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

23 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

23 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago