Uncategorized

दिल्ली CM आतिशी को लेकर बिगड़े रमेश बिधूड़ी के बोल, ‘हिरनी जैसे दिल्ली की सड़कों पर घूम रहीं आतिशी’

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोटिंग की जाएगी लेकिन उससे पहले बयानबाजी का दौर जारी है। वहीं, इस बीच दिल्ली की कालकाजी सीट से बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधुडी ने सीएम आतिशी को लेकर बयान दिया है जिसको लेकर काफी चर्चा शुरू हो गई है। बिधुड़ी ने कहा है कि, ‘आतिशी दिल्ली की सड़कों पर हिरनी के जैसे घूम रही है।’

बता दें कि, इससे पहले रमेश बिधूड़ी ने सीएम आतिशी के पिता को लेकर कहा था कि ‘आतिशी के माता-पिता ने अफजल गुरू के लिए सिग्नेचर कैंपेन चलाया था। आतिशी उसका समर्थन करती है या नहीं ? आतिशी चुनाव लड़ने के लिए कहती है आतिशी सिंह है लेकिन शपथ पत्र आतिशी मार्लेना है। आतिशी किस मानसिकता की हैं वो साबित हो गया है, वो झूठे आंसू बहाती हैं।’

रमेश बिधूड़ी ने आगे कहा कि, ‘केजरीवाल दिल्ली जल बोर्ड के 8 करोड़ हजम कर गए। जल्द ही जब बीजेपी की सरकार बनेगी तो हम ईडब्ल्यूएस फ्लैटों में पानी की आपूर्ति शुरू करेंगे। मैं पूछना चाहता हूं कि आपने कानून व्यवस्था और नशे पर बैठक के लिए कितनी बार डीसीपी को बुलाया। केजरीवाल और आतिशी दोनों ही अपराध को बढ़ावा दे रहे हैं।’

बिधूड़ी ने आगे कहा,’प्रशासन की विफलता के कारण लोग फ्लैट नहीं ले पा रहे हैं। जल्द ही पहचान पत्र रखने वाले सभी लोगों को फ्लैट मिलेंगे। जब केजरीवाल और आतिशी डीजेबी के अध्यक्ष थे, तब दिल्ली में एक भी एमजीडी टीटमेंट प्लांट नहीं लगा। केजरीवाल शीमहल में रहते हैं, 2 करोड़ की कार चलाते हैं। उन्होंने शीला दीक्षित को जेल नहीं भेजा, बल्कि सोनिया गांधी की गोद में बैठ गए।’

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

11 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

21 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

21 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

22 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

22 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago