Uncategorized

हरियाणा BJP अध्यक्ष-रॉकी मित्तल के खिलाफ 529 दिन बाद FIR दर्ज, गैंगरेप साबित करना होगा मुश्किल

Haryana BJP President-Rocky Mittal

बेहद सर्द मौसम में भी हरियाणा बीजेपी का माहौल गर्म हो गया है… क्योंकि, ये मसला BJP के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और हरियाणा के सिंगर रॉकी मित्तल से जुड़ा है… दोनों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश के कसौली पुलिस थाने में 13 दिसंबर 2024 को गैंगरेप की FIR दर्ज हुई थी… जिसकी जानकारी अब जाकर सार्वजनिक हुई है। दिल्ली की रहने वाली महिला का आरोप है कि, उसके साथ कसौली के सरकारी होटल में जबरन शराब पिलाकर रेप किया गया…

रॉकी मित्तल ने उसे अपनी एल्बम में एक्ट्रेस बनाने और मोहन लाल बड़ौली ने सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया…. रेप के बाद उसे डरा-धमकाकर कमरे से बाहर निकाल दिया गया। महिला के मुताबिक, उसकी अश्लील फोटो खींचने के अलावा वीडियो भी बनाई गई… इसके बाद पंचकूला में उसे केस में फंसाने की कोशिश की गई…. मामले में हिमाचल पुलिस ने बड़ौली और रॉकी पर IPC की धारा 376D और 506 के तहत केस दर्ज किया है…
लेकिन इसे साबित करना हिमाचल पुलिस के लिए मुश्किल होता जा रहा है...

इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि, जिस महिला ने गैंगरेप के आरोप लगाए, वो मेडिकल करवाने से ही मुकर गई… और FIR भी 529 दिन देरी से दर्ज कराई गई… वहीं, जिस सरकारी होटल में गैंगरेप के आरोप लगाए जा रहे हैं, वहां अब उस दिन की रिकॉर्डिंग भी नहीं है…. पुलिस ने होटल के कर्मचारियों से पूछताछ की लेकिन अब उन्हें भी कुछ याद नहीं… ऐसे में केस को कोर्ट में साबित करने से पहले जांच में ही हिमाचल पुलिस के हाथ कुछ नहीं लग रहा।
मामले पर परवाणु की DSP मेहर पंवर का कहना है कि, गैंगरेप के आरोप लगाने वाली महिला से हमने मेडिकल करवाने को कहा था। मगर, उसने इनकार कर दिया

गैंगरेप साबित करने के लिए यही पुलिस के पास सबसे बड़ा सबूत होना था। आरोप लगाने वाली महिला के मुताबिक, उसके साथ 3 जुलाई 2023 को गैंगरेप हुआ। तब वो होटल रोज कॉमन में ठहरी हुई थी। हालांकि महिला ने इसकी शिकायत 13 दिसंबर 2024 को दर्ज कराई। इतनी लेट शिकायत की कोई वजह भी उसने पुलिस को नहीं बताई। पुलिस ने उसी दिन केस तो दर्ज कर दिया लेकिन सबूत ढूंढने की चुनौती पैदा हो गई…

ऐसा कोई भी मामला हो, उसमें पुलिस घटना वाली जगह से भी सबूत इकट्‌ठा करती है। और, इस केस में भी पुलिस को होटल का कमरा, कमरे में बैड या बैडशीट, शराब के गिलास जैसी सबूत की जरूरी चीजों की जरूरत थी ताकि, कोई अहम सबूत मिलते. लेकिन, मामले में देरी से शिकायत की वजह से कुछ नहीं मिला सका.

पुलिस ने इस मामले में होटल रोज कॉमन में काम करने वाले कर्मचारियों से भी पूछताछ की। उसमें भी कुछ नहीं मिला। जिस भी कर्मचारी को पूछा गया, उसने कहा कि, इतनी पुरानी बात है, उन्हें अब कुछ याद नहीं है। न ही उस दिन कोई ऐसा हंगामा वगैरह मचा कि, उन्हें यह याद रह सके। उन्होंने सबको रूटीन गेस्ट की तरह ही ट्रीट किया। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि, जब मौके से सबूत नहीं मिले तो वो पीड़ित महिला और दोनों आरोपियों, मोहन बड़ौली और रॉकी मित्तल को लेकर होटल गए… वहां भी उनसे पूछताछ की गई… हालांकि अभी तक कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा है…

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

यूपी में 2027 का ‘सेमीफाइनल’! विधान परिषद की 11 सीटों पर सियासी संग्राम, भाजपा-सपा ने झोंकी ताकत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…

3 hours ago

सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…

4 hours ago

गहलोत-पायलट विवाद पर कांग्रेस नेता का तंज, दौसा बैठक में फिर गरमाई सियासत

राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…

4 hours ago

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

7 hours ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

8 hours ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

8 hours ago