दिल्ली में आज भी AQI 400 के पार
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते दिनों से प्रदूषण का स्तर लोगों के लिए जहरीला साबित हो रहा है। अब सांस लेना बेहद मुश्किल हो गया है। वहीं, सांस के मरीजों के लिए स्थिति काफी खतरनाक बन गई है। डॉक्टरों ने लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी है।
सर गंगा राम अस्पताल में चेस्ट मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. उज्ज्वल पारख ने कहा, “प्रदूषकों के लंबे समय तक संपर्क में रहने से सूजन, वायुमार्ग में संकुचन और फेफड़ों की कार्यक्षमता में कमी हो सकती है, जिससे अस्थमा, सीओपीडी या क्रोनिक ब्रोंकाइटिस जैसी स्थितियों का सामान्य उपचार और भी अधिक कठिन हो जाता है।”
बता दें कि, दिल्ली में आज भी कई इलाकों में एक्यूआई का स्तर 400 के पार दर्ज किया गया। दिल्ली में आज भी कोहरा का असर दिखने को मिलेगा। आज दिन का न्यूनतम तापमान 12 और अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक रहने क अनुमान है। 23 नवंबर को शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री दर्ज किया जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा था।
बिहार की राजनीति एक बार फिर जातीय समीकरणों के पाले में लौटती नजर आ रही…
विराट कोहली के टेस्ट से संन्यास के बाद इंग्लैंड सीरीज को लेकर BCCI और कोच…
समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी के लिए 2027…
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश के बाद सभी मंत्रियों को निर्देश दिए…
rice flour: चावल के आटे का इस्तेमाल करके दमकेगा चेहरा धूल-मिट्टी, पसीना और प्रदूषण के…
zingi parcel: जिंगी पार्सल बच्चों से लेकर बड़ों की पसंद आजकल के बच्चों को घर…