Uncategorized

IND VS AUS Perth Test: यशस्वी जायसवाल का ऑस्ट्रेलिया सरजमीं पर पहला शतक

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गवास्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच पर्थ में खेला जा रहा है। मैच के तीसरे दिन भारत के स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल ने ऑस्ट्रेलिया सरजमीं पर पहला शतक लगाया। वहीं, उन्होंने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए है। जायसवाल ने अपना शतक छक्के के साथ पूरा किया। टेस्ट क्रिकेट में ये यशस्वी का चौथा शतक है।

बता दें कि, पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन यशस्वी जायसवाल ने शतक जड़ने के बाद ही अपने आईकॉनिक स्टाइल में जश्न मनाया। उन्होंने 205 गेंदों में 8 चौकों और 3 छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया। 22 साल के यशस्वी के शतक जड़ने के बाद ही केएल राहुल (77) तुरंत आउट हो गए लेकिन इन दोनों ने भी एक खास पार्टनरश‍िप का रिकॉर्ड बनाया। वहीं, इस स्टार ओपनर ने इस शतक के साथ 8 रिकॉर्ड अपने नाम किए है।

सबसे पहले जायसवाल और केएल राहुल के बीच ऑस्ट्रेलिया में एक टेस्ट पारी में 200 रन बनाने वाली पहली जोड़ी बन गई है।

दूसरा चेतेश्वर पुजारा के बाद जायसवाल 1500 टेस्ट रन बनाने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय हैं। उन्होंने 28 इन‍िंग में यह कारनामा कर दिखाया।

पहले 15 टेस्ट में 1500 रन बनाने वाले यशस्वी जायसवाल पहले एश‍ियाई बल्लेबाज बन गए हैं।

यशस्वी जायसवाल ऑस्ट्रेल‍िया में अपने पहले टेस्ट में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय है।

ऑस्ट्रेल‍िया में शतक जड़ने वाले दूसरे सबसे युवा भारतीय ओपनर हैं।

23 साल की उम्र से पहले एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक (भारत)

23 साल की उम्र से पहले सबसे जयादा टेस्ट शतक (भारत)

यशस्वी जायसवाल ने बनाया छक्कों का महारिकॉर्ड 

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

1 hour ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

2 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

2 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

2 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

2 hours ago