राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर नहीं हो रहा कम
देश की राजधानी दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स में कोई सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। 26 नवंबर यानि कि आज भी एक बार फिर AQI का स्तर बेहद खराब दर्ज हुआ। दिल्ली के कई इलाकों में धुंध की परत देखने को मिल रही है। आज सुबह 7 बजे का औसत एक्यूआई 396 रहा। वहीं, कई जगहों पर एक्यूआई का स्तर बेहद गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली का एक्यूआई कई इलाकों में ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बना हुआ है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में स्मॉग की परत देखने को मिल रही है। प्रदूषण के कारण दिल्लीवासियों के लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं भी हो रही है।
दिल्ली के आनंद विहार का AQI- 436, अलीपुर- 415, बवाना- 424, अशोक विहार- 419, जहांगीरपुरी- 421, बवाना-424, इंडिया गेट- 412, मुंडका- 440, पंजाबी बाग- 412 दर्ज किया गया।
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…