DC vs GT Highlights: ऋषभ पंत का धमाका, 43 गेंद में ठोंके 88 रन

दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार रात एक रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस को चार रन से हराकर प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा। राशिद खान (21 रन, 11 बॉल) ने मैच को अंतिम गेंद तक रोमांचक बनाए रखा, हालांकि दिल्ली को सबसे ज्यादा रोमांचित ऋषभ पंत की बल्लेबाजी ने किया। टाइटंस के खिलाफ उनकी 88* रन की इनिंग्स के दौरान फैंस ने उस पंत की झलक देखी, जो एक समय बेखौफ बल्लेबाजी का पर्याय बन चुके थे। ऋषभ ने अपनी पारी के दौरान आठ छक्के और पांच चौके मारे। रोमांच अपने चरम पर पहुंचा जब पंत पारी का अंतिम ओवर डालने आए अनुभवी मोहित शर्मा की हर एक गेंद को बाउंड्री पार पहुंचा रहे थे। पंत ने अंतिम ओवर में चार छक्के और एक चौके की मदद से कुल 31 रन बटोरे।

ऋषभपंत तीनों ही बार लेग स्पिनर पर आउट हुए थे ऐसे में पावरप्ले खत्म होते ही विपक्षी कप्तान शुभमन गिल ने अपने बेस्ट लेग स्पिनर राशिद खान को अटैक पर लगा दिया। पंत-अक्षर ने मिलकर 12वें ओवर में टीम के टोटल को तीन अंकों में पहुंचाया। पारी के 15 ओवर तक राशिद ने अपने कोटे के चारों ओवर डाल लिए मगर उनकी झोली खाली रही। अक्षर ने इस दौरान 37 गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। बीच के ओवर्स (7-15) में दिल्ली ने स्पिनर्स पर 167.4 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। यह किसी भी अन्य टीम से सर्वाधिक थे। दिल्ली ने इस रेकॉर्ड को गुजरात के साथ भी बरकरार रखा।

टॉस गंवाकर दिल्ली की पारी एक वक्त खतरे में थी। टीम पावरप्ले में 44 रन बनाने के लिए तीन विकेट गंवा चुकी थी। ऐसे में तीसरे नंबर पर प्रमोट किए गए अक्षर पटेल के साथ मिलकर ऋषभ पंत ने पारी को संवारा। पंत और अक्षर ने 12वें ओवर में टीम के रनों का शतक पूरा किया। अक्षर पटेल ने 43 गेंद में पांच चौकों और चार छक्कों से 66 रन बनाए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए उस समय 113 रन की साझेदारी की। पंत ने अंत में ट्रिस्टन स्टब्स (सात गेंद में नाबाद 26, तीन चौके, दो छक्के) के साथ सिर्फ 18 गेंद में 67 रन की अटूट साझेदारी की, जिससे दिल्ली की टीम आखिरी पांच ओवर में 97 रन जोड़ने में सफल रही।

admin

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

47 minutes ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

2 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

2 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

3 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

23 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

24 hours ago