राज्य-शहर

Uttarakhand : हेमकुंड और बद्रीनाथ में बर्फबारी, औली में जमी तीन फीट बर्फ, स्कीइंग खेलों की तैयारी शुरू

Uttarakhand : औली में जबरदस्त बर्फबारी से दो से तीन फीट तक बर्फ जम चुकी है. स्कीयरों का कहना है कि अब यहां में विंटर स्पोर्ट्स हो सकते हैं. उधर, बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब सहित फूलों की घाटी, नंदा घुंघटी, रुद्रनाथ, लाल माटी के साथ ही नीती व माणा घाटी भी बर्फ से सराबोर है. 

उत्तराखंड के औली में जबरदस्त बर्फबारी से दो से तीन फीट तक बर्फ जम चुकी है. बदरीनाथ, हेमकुंड, औली, गौरसों सहित ऊंची चोटियों में बर्फबारी से ठंड बढ़ी है. स्कीयरों का कहना है कि अब यहां विंटर स्पोर्ट्स हो सकते हैं, क्योंकि यहां जबरदस्त बर्फबारी हो चुकी है. औली स्कीइंग का एक प्रमुख स्थल है और इसके अलावा यहां से नंदा देवी, माना पर्वत और कामत जैसे पर्वत श्रृंखलाओं का भी दीदार होता है. Uttarakhand

औली में आए दिन हो रही बर्फबारी के साथ ही पर्यटक बर्फ का आनंद लेने के लिए पर्यटकों की आमद बनी हुई है. वहीं पर्यटकों की आमद से पर्यटन कारोबारियों में भी खासा उत्साह बना है. बर्फबारी के चलते औली जोशीमठ मोटर मार्ग भी फिसलन भरा हुआ है.Uttarakhand

औली में आए दिन हो रही बर्फबारी के चलते विंटर गेम्स के आयोजन की भी उम्मीद जगी हुई है. उधर, बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब सहित फूलों की घाटी, नंदा घुंघटी, रुद्रनाथ, लाल माटी के साथ ही नीती व माणा घाटी भी बर्फ से सराबोर है. Uttarakhand

मार्च का महीना चल रहा है और औली बद्रीनाथ धाम हेमकुंड साहिब सहित नीति माना घाटी में इस समय जबरदस्त बर्फबारी का दौर जारी है. औली जहां जबरदस्त बर्फ की मोटी चादर में लिपट चुका है.  औली आने वाले पर्यटकों के लिए यह खुशखबरी है तो वहीं औली पहुंचने के लिए अब परेशानी भी खड़ी होने लग गई है क्योंकि औली जोशीमठ मार्ग पर जबरदस्त बर्फबारी के चलते बर्फ की मोटी चादर बिछ चुकी है ऐसे में जगह-जगह अब गाड़ियां फस्ती हुई दिखाई दे रही है. वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है.Uttarakhand

admin

Recent Posts

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

14 minutes ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

21 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

21 hours ago

“मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं”, बिहार की कुर्सी छोड़ नीतीश कुमार ने जताई दिल्ली जाने की इच्छा

बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

23 hours ago

दिल्ली के इस इलाके में आग लगने से सनसनी, एक लड़की हुई लापता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…

24 hours ago

पुतिन ने दिया भारत का साथ, 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, भारत के पास सिर्फ 25 दिन का रिजर्व !

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्‍चे तेल आने का…

1 day ago