भक्ति

शिवलिंग पर जल चढ़ाने का क्या है सही नियम ? जानिए

शिवलिंग पर जल चढ़ाने का सही नियम

जान लें शिवलिंग पर जल चढ़ाने का सही नियम, शिवजी कर देंगे आपकी मनोकामना पूरी।

भगवान शिव जो एक ऐसा देवता है जो मात्र आपके एक लोटे जल से बेहद खुश हो जाते है और तो और ना केवल खुश होते है बल्कि इनसे आप अपनी मनोकामना को भी पूरा करवा सकते है।

जी हां शिवजी को सबसे भोले देवताओं में गिना जाता है। और शिवजी आपकी मनोकामना को तुरंत पूरा कर सकते है लेकिन इसके लिए आपको चाहिए कि आप भगवान शिव को जल चढ़ाने के सही नियम से अच्छी तरह से वाकिफ हो क्योंकि एक ही चीज है जिससे भगवान शिव प्रसन्न होते है और अगर आप उसे भी सही ढ़ंग से नहीं करते है तो भगवान शिव का आपसे रूष्ट होना जायज सी बात है। तो आइए जान लेते है भगवान शिव पर सही ढ़ंग से जल चढ़ाने की विधि।

सबसे पहले तो आपको बता दें कि शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए सबसे बढ़िया समय या तो सुबह है या फिर रात का समय है जब शिवलिंग पर जल चढ़ाया जाता है।

और जैसा कि हम सभी को पता है कि भगवान शिवजी का वार सोमवार है तो सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाने का अपना अलग महत्व है। इस दिन भगवान शिव को जल चढ़ाने से दोगुना पुण्य की प्राप्ति होती है।
और ऐसा भी नहीं है कि आप सीधा जाएं और जल चढ़ा दें।

अब चाहे वो जल कैसा भी हो। अब अपने अराध्य को अगर आप जल चढ़ाएंगे तो सबसे पहले आपको चाहिए कि
जल को शुद्ध कर लें। जल को शुद्ध करना अत्यंत अनिवार्य है। इसके लिए अगर आपके पास गंगाजल है तो आप भगवान शिव पर गंगाजल का भी अभिषेक कर सकते है।

और यदि आपके पास गंगाजल नहीं है तो ताजे और शुद्ध पानी का इस्तेमाल करें। इसमें आप भगवान शिव का प्रिय फूल भी डाल सकती है।
मंदिर जाते समय भी ध्यान रखें कि आपका पानी ज्यादा छलकें नहीं।

और सबसे पहले वो जल भगवान शिव जी पर ही चढ़े।
मंदिर जाकर अब आपको सबसे पहले शिवलिंग को अच्छे से साफ करना है। अगर आप शिवलिंग को साफ कर लेंगी तो आपके जल चढ़ाने का ज्यादा महत्व होगा।

क्योंकि आपसे पहले भी अनेकों भक्तगण शिवजी को उनकी प्रिय चीजों से अपनी तरफ करने का जोर लगा चुके है। तो मंदिर में जाकर सबसे पहले शिवलिंग को साफ आवश्य करें।
शिवलिंग को अच्छे से साफ करके आपको अभी भी जल नहीं चढ़ाना है आपको जल चढ़ाने से पहले भगवान शिव का अपने मन दिमाग दिल से स्मरण करना है।

और निरंतर मंत्र जाप करना है। और निरंतर “ॐ नमः शिवाय” का जाप करते रहना चाहिए। वही अपने मन को एकाग्र करें ताकि आपकी पूजा को सिद्ध किया जा सके। और “ॐ नमः शिवाय” का जाप करते हुए ही शिवजी पर जल चढ़ाएं।
जल को धीरे-धीरे शिवलिंग पर चढ़ाएं। ध्यान रखें कि, जल शिवलिंग की पूजा करते समय उसकी धारा को टूटने न दें, यानी जल का प्रवाह लगातार और निर्बाध रूप से होना चाहिए।

Ritika Bhardwaj

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

10 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

20 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

21 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

22 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

22 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago