हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन बड़ा मुद्दा बनती जा रही है। जहां समय से बुजुर्गों को पेंशन नहीं मिल रही, वहीं उन्हें बढ़ी हुई पेंशन के लिए भी इंतजार करना पड़ रहा है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्य की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि उसने बेमतलब की शर्तें लगाकर हजारों बुजुर्गों की पेंशन काट दी है, जिससे पूरे प्रदेश में बुजुर्गों में भारी रोष है।
AAP हरियाणा ने कहा कि बुढ़ापा पेंशन बुजुर्गों के लिए सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि उनके सम्मान और सहारे की प्रतीक है। सरकार द्वारा अचानक शर्तें लागू कर पेंशन बंद करना अमानवीय फैसला है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द इस फैसले को वापस नहीं लिया, तो आम आदमी पार्टी पूरे हरियाणा में सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।
आप हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा कि, हरियाणा के बुजुर्गों का सहारा व मान-सम्मान की प्रतीक बुढ़ापा पेंशन को हरियाणा सरकार ने बेमतलब की शर्तें लगाकर काट दी है। इससे पूरे हरियाणा के बुजुर्गों में भारी रोष है। अगर सरकार इस पेंशन कटौती को बंद नहीं करती है तो AAP हरियाणा पूरे प्रदेश में सड़कों पर प्रदर्शन करेगी।
चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…