Uncategorized

पाकिस्तान के खिलाफ क्या नहीं खेलेंगे अभिषेक शर्मा ? सूर्या-गंभीर की बढ़ीं टेंशन

टी20 विश्वकप 2026 में भारतीय टीम के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सोमवार को अभिषेक शर्मा को दिल्ली के एक फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पेट में इन्फेक्शन होने के कारण कल यानि मंगलवार रात तक वो हॉस्पिटल में ही थे। अभिषेक की हेल्थ अपडेट का इंतजार किया जा रहा है।

वहीं, भारत का अगला मुकाबला 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया के खिलाफ है। ऐसे में अब सवाल है कि अगर अभिषेक शर्मा इस मुकाबले में नहीं खेलते है तो उनकी जगह कौन लेगा ? और भारत को पाकिस्तान से भी 15 फरवरी को कोलंबो में मैच खेलना है।

बता दें कि, न्यूजीलैंड सीरीज के दौरान संजू सैमसन ने अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग की थी। अभिषेक शर्मा बीते दो दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी स्थिति जानने के लिए कई मेडिकल टेस्ट किए जा रहे हैं।

न्यूज एजेंसी PTI को एक BCCI सूत्र ने बताया- अभिषेक को स्टमक इन्फेक्शन के कारण दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समस्या की सही वजह जानने के लिए जांच चल रही है। आज डिस्चार्ज होगा या नहीं, यह अभी साफ नहीं है। फिलहाल उनका नामीबिया के खिलाफ होने वाले मैच में खेलना मुश्किल लग रहा है। हालांकि भारतीय टीम को उम्मीद है कि 25 वर्षीय बल्लेबाज पाकिस्तान मैच तक फिट होकर टीम से जुड़ जाएंगे।

admin

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

5 minutes ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

4 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago