PV Sindhu ने रचा इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय बनीं

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने एक और बड़ा इतिहास रच दिया है। सिंधू ने रविवार को जापान ओपन 2026 के फाइनल में मेजबान खिलाड़ी और तीन बार की विश्व चैंपियन अकाने यामागुची को सीधे गेम में हराकर पहली बार सुपर 750 टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।

31 वर्षीय पीवी सिंधू ने फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए यामागुची को 21-17, 21-17 से हराया। इस जीत के साथ वह जापान ओपन का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। यह सिंधू का दो साल से ज्यादा समय बाद पहला बड़ा खिताब है। इससे पहले उन्होंने 2024 में सैयद मोदी इंटरनेशनल का खिताब जीता था। वहीं, 2019 विश्व चैंपियनशिप के बाद यह उनकी सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय जीत मानी जा रही है।

शानदार रणनीति से जीता मैच

मैच की शुरुआत से ही सिंधू ने आक्रामक खेल दिखाया। उन्होंने केवल ताकत के दम पर नहीं, बल्कि बेहतरीन रणनीति और संयम के साथ मुकाबले को अपने नियंत्रण में रखा।
जब भी अकाने यामागुची ने वापसी करने की कोशिश की, सिंधू ने दमदार स्मैश और सटीक नेट प्ले से उन्हें जवाब दिया। सिंधू ने कई बार शटल को नेट के बेहद करीब रखा, जिससे यामागुची को शटल ऊपर उठानी पड़ी और भारतीय खिलाड़ी को आक्रामक स्मैश लगाने का मौका मिला।

यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि पिछले चार वर्षों में सिंधू किसी पूर्ण मुकाबले में यामागुची को नहीं हरा सकी थीं। लेकिन इस बार उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

46 minutes ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

2 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

2 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

2 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

2 hours ago