कांग्रेस प्रत्याशी ने कुएं में लगाई छलांग, एक के बाद एक कार्यकर्ता भी कूदे

उज्जैन। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैं। वहीं प्रत्याशियों ने प्रचार-प्रसार तेज कर दिया हैं। इस दौरान उम्मीदवारों के अलग-अलग रंग भी देखने को मिल रहे है। ऐसा ही एक अनोखा दृश्य सामने आया है। जहां कांग्रेस कैंडिडेट ने कुएं में छलांग लगा दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क कर रहे हैं। बीजेपी-कांग्रेस के उम्मीदवार पूरा दम खम लगाकर प्रचार कर रहे है। इसी कड़ी में नागदा खाचरोद विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के दौरान किसान नेता कहे जाने वाले कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार (Mahesh Parmar) का अनोखा प्रचार देखने को मिला। दरअसल, प्रचार के दौरान गर्मी लगने पर उन्होंने कुएं में छलांग लगा दी।

कांग्रेस कैंडिडेट महेश के कुएं में छलांग लगाते देख एक के बाद एक कार्यकर्ता भी कूद पड़े। वहीं महेश परमार करते हुए नजर आए कि 40 डिग्री तामपान में लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क करने के दौरान कुएं में कूद गया और नहाने के बाद गर्मी से राहत मिली। इसका वीडियो भी सामने आया है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि एमपी में चौथे चरण के लिए 8 सीटों पर मतदान होना है। जिसमें उज्जैन, इंदौर, खंडवा, खरगोन, देवास, मंदसौर, रतलाम और धार लोकसभा सीट शामिल हैं। इन सभी सीटों पर 13 मई को वोट डाले जाएंगे। वहीं 4 जून को मतगणना होगी।

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

9 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

19 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

20 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

20 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

21 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago