पंजाब

पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, क्या बोले पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष ?

पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। पार्टी ने अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष राजा वडिंग ने गुरुवार को पंजाब यूथ कांग्रेस की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में कहा कि, पार्टी कम से कम 60-70 नए चेहरों को मौका देने वाली है। उन्होंने कहा कि, ये नए चेहरे न केवल राजनीति में बदलाव लाएंगे बल्कि जनता की उम्मीदों पर खरे भी उतरेंगे।

वडिंग ने युवा कांग्रेस के सदस्यों से आह्वान किया कि वे इस अवसर को पूरी निष्ठा के साथ अपनाएं। वडिंग ने कहा, “युवाओं को अब अपने लीडरशिप को साबित करने का मौका मिला है। यह समय है कि वे जनता की समस्याओं को सुनें और उनके अधिकारों के लिए मजबूती से खड़े रहें।”

उन्होंने आगे कहा कि, “हमारा लक्ष्य है कि 2027 के चुनावों में 60-70 नए चेहरे उतारकर पार्टी में नई जान फूंकी जाए। यह न केवल बदलाव का प्रतीक होगा, बल्कि युवाओं और आम जनता के विश्वास और आशाओं को भी दर्शाएगा।”

ये भी पढ़ें:

उत्तर भारत के मौसम में बड़ा बदलाव, पहाड़ों पर हुई बर्फबारी

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

41 seconds ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

43 minutes ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 hour ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

21 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

22 hours ago

“मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं”, बिहार की कुर्सी छोड़ नीतीश कुमार ने जताई दिल्ली जाने की इच्छा

बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

1 day ago