देश

उत्तर भारत के मौसम में बड़ा बदलाव, पहाड़ों पर हुई बर्फबारी

उत्तर भारत के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। कई राज्यों के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, कई राज्यों में दिन का तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया है। ऐसा बदलाव इसलिए भी हो रहा है क्योंकि एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल रहा है।

श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग, मनाली, शिमला और औली जैसे पर्यटक स्थलों पर बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग ने 28 फरवरी तक ऐसा मौसम रहने की संभावना जताई है। वहीं, उत्तराखंड के मशहूर हिल स्टेशन औली में गुरुवार से लगातार बर्फबारी हो रही है। यहां एक फीट से ज्यादा बर्फ जमा हो चुकी है, जिससे पूरा क्षेत्र सफेद चादर में लिपट गया है। ये बर्फबारी पर्यटन इंडस्ट्री के लिए वरदान साबित हो रही है. वीडियो में सैलानी बर्फ में मस्ती करते दिखे।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 21 और 22 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं, इसके अलावा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में 22 फरवरी को ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

बता दें कि, 24 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रभावित कर सकता है, जिससे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 24 से 26 फरवरी के बीच बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

ये भी पढ़ें:

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान को बड़ा झटका, भारत के मैच से पहले ICC ने लगाया जुर्माना

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

यूपी में 2027 का ‘सेमीफाइनल’! विधान परिषद की 11 सीटों पर सियासी संग्राम, भाजपा-सपा ने झोंकी ताकत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…

6 hours ago

सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…

7 hours ago

गहलोत-पायलट विवाद पर कांग्रेस नेता का तंज, दौसा बैठक में फिर गरमाई सियासत

राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…

7 hours ago

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

10 hours ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

10 hours ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

11 hours ago