हरियाणा

FARIDABAD NEWS: मोबाइल नेटवर्क टावर संबंधी समस्याओं के लिए सरकारी पोर्टल पर करें शिकायत : सीटीएम

FARIDABAD NEWS: मोबाइल नेटवर्क टावर संबंधी समस्याओं के लिए सरकारी पोर्टल पर करें शिकायत : सीटीएम

फरीदाबाद: सीटीएम अंकित कुमार ने कहा कि मोबाइल टावर फ्रीक्वेंसी व अन्य संबंधित मुद्दों को लेकर आमजन की ओर से स्वास्थ्य भय संबंधी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, जबकि वह स्वयं तरंग संचार नाम के पोर्टल (https://tarangsanchar.gov.in/emfportal) पर मोबाइल नेटवर्क टावर संबंधी नियमों की जांच कराने के लिए ऑनलाइन शिकायत दे सकते हैं। इसके अलावा, यदि मोबाइल टावर हटाने के लिए कोई तकनीकी कारण है, तो नियमों के अनुसार इस पर अलग से कार्रवाई की जाती है। यह जानकारी सीटीएम अंकित कुमार ने दूरसंचार से संबंधित मुद्दों और सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार को लेकर आयोजित जिला स्तरीय दूरसंचार समिति की बैठक के दौरान दी

इसी तरह मोबाइल टावर लगाते समय भूमिगत संपत्तियों को नुकसान से बचाने के लिए कॉल बिफोर यू डिग (सीबीयूडी) मोबाइल ऐप उपलब्ध है। सरकार ने डिजिटल सेवाओं के जरिए जनहित को बढ़ावा देने का काम किया है। इस ऐप का उद्देश्य खुदाई के कारण उपयोगिताओं को होने वाले नुकसान को रोकने के लिए उत्खनन एजेंसियों और भूमिगत उपयोगिता मालिकों के बीच समन्वय स्थापित करना है। सीटीएम ने कहा कि मोबाइल टावरों की स्थापना के लिए उचित अनुमति प्राप्त करना आवश्यक है। बिना अनुमति के लगाए गए टावर अवैध होते हैं। ऐसे में सुरक्षा कारणों से यह खतरा पैदा कर सकते हैं। इसलिए बिना प्रशासन की अनुमति के कोई भी टावर न लगाए।

अधिकारी किसी भी प्रकार की शिकायत पर विचार करते हुए ध्यान रखें कि आमजन का हित प्रभावित न हो। संबंधित विभाग समन्वय बनाकर काम करने का प्रयास करें। ताकि जनहित को ध्यान में रखते हुए नीतिगत रूप से काम किया जा सके। बैठक में गांव भटोला, गांव किदावली, सेक्टर-7 और डबुआ कॉलोनी वासियों की ओर से दी गई स्वास्थ्य संबंधी शिकायत का जवाब देते हुए सीएमओ डॉ जयंत आहूजा ने बताया कि मोबाइल टावर रेडिएशन से बीमारी होने का कोई प्रमाण नहीं है, खान-पान व अन्य कई पहलू बीमारी का कारण बनते हैंबैठक में सीटीएम अंकित कुमार व एचएसवीपी स्टेट ऑफिसर नवीन कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में सभी मोबाइल टावर निर्धारित मानदंडों और नियमों के अनुसार ही स्थापित किए जाएं।

admin

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

48 minutes ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

2 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

2 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

3 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

23 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

24 hours ago