Categories: देश

ट्रेन में बिना टिकट वाली महिला का हंगामा, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक महिला को दूसरे यात्री की आरक्षित सीट पर बैठे देखा जा सकता है। महिला के पास टिकट नहीं था और जब सीट के असली मालिक ने उसे उठने के लिए कहा, तो वह इनकार कर दिया और हंगामा करने लगी।

महिला ने कहा कि वह टीटीई के आने का इंतजार करेगी और तभी सीट खाली करेगी। इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड करने वाले यात्री ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसके बाद यह वायरल हो गया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला बिना टिकट के ट्रेन में चढ़ गई है। वह दूसरे व्यक्ति के नाम पर आरक्षित सीट पर बैठी है। वीडियो में शख्स महिला से उठने के लिए कह रहा है, क्योंकि रात के समय वह स्लीपर लगा कर सोना चाहता है। महिला ने कहा कि यह उनकी सीट थी और उसने इसे आरक्षित कराया था। महिला ने सीट वाले शख्स की बातों ऐसे अनसुना किया मानो वह उसकी सीट हो। बार बार आग्रह करने के बाद भी महिला उस सीट से नहीं उठ रही थी।

महिला ने कहा, “आप टीटीई को बुलाओ… जब वह आते हैं मैं यहां से नहीं हटूंगी। टीटी ही टिकट के बारे में बताएगा। मैं किसी की नहीं सुनने वाली। मैं यहीं बैठूंगी। आपको जिससे बात करनी है करो… आप चाहें तो शिकायत करो मैं नहीं उठने वाली।”

उधर, जिस यात्री के पास टिकट था उसने महिला की हरकत का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में दिख रही महिला की लोग आलोचना कर रहे हैं। वे इस बात से नाराज हैं कि आखिर कोई किसी की सीट पर कैसे बैठ सकता है। एक यूजर ने लिखा, “ऐसे लोगों के साथ ट्रेन में सफर करना नर्क है।” वीडियो वायरल होते ही रेलवे विभाग ने प्रतिक्रिया दी। घटना किस ट्रेन में हुई, इस पर ट्विटर प्लेटफॉर्म पर रेलवे ने जवाब मांगा है और उचित कार्रवाई करने का वादा किया है।

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

9 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

19 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

20 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

21 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

21 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago