शादी में आई लड़की के साथ दुष्कर्म, आरोपी निकले परिचित

Gaurela-Pendra-Marwahi : शादी समारोह में गई बालिका से परिचित युवक ने दुष्कर्म को अंजाम दिया. संदिग्ध हालत में बालिका के मिलने पर परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर घटना की जानकारी थाने में दी. अपराध दर्ज करने के चंद घंटों बाद पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई |

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने एएसपी ओम चंदेल, डीएसपी निकिता तिवारी, एसडीओपी श्याम कुमार सिदार के निर्देशन में थाना प्रभारी पेंड्रा एवं साइबर सेल को तत्काल टीम बनाकर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए.

डीएसपी निकिता तिवारी ने बालिका के बयान और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही जारी की गई. वहीं एडिशनल एसपी ओम चंदेल के मार्गदर्शन में एसडीओपी श्याम सिदार और थाना प्रभारी पेंड्रा नवीन बोरकर फरार आरोपियों की पतासाजी में लगाए गए, जिन्होंने साइबर सेल की मदद से महज चंद घंटों में बालिका के बताए अनुसार दोनों आरोपियों को अलग-अलग स्थान से घेराबंदी कर पकड़ लिया है.

फिलहाल, आरोपियों की विधिवत गिरफ्तारी और अग्रिम मेडिकोलिगल साक्ष्यों की बरामदगी जारी है. वहीं समय रहते बालिका को आवश्यक चिकित्सा मिलने से उसकी स्थिति भी सामान्य बताई जा रही है. थाना पेंड्रा में धारा 376, 376(2)(ढ), 323 भादवि के तहत दर्ज मामले में आरोपी गंगा राम चौधरी पिता राजू चौधरी (20 वर्ष) निवासी पिपलामार बड़का टोला, थाना पेण्ड्रा और 18 वर्षीय नरेश चौधरी पिता स्वर्गीय मनोज चौधरी निवासी तुलबुल थाना पसान को गिरफ्तार किया है.

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

3 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

3 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

3 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

4 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

4 hours ago