उत्तर प्रदेश

CM Yogi strong message: CM योगी ने देशविरोधियों को दिया सख्त संदेश, “दंगे बर्दाश्त नहीं, देश विरोधियों पर होगी कार्रवाई”, बोले CM योगी: “जहन्नुम का टिकट कटवा देंगे”

CM Yogi strong message: CM योगी ने देशविरोधियों को दिया सख्त संदेश

बरेली में हाल ही में शुक्रवार के दिन “आई लव मोहम्मद” लिखे पोस्टरों को लेकर हुए विवाद के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने साफ कहा कि अराजकता किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी और जो लोग कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करेंगे, उन्हें सीधे-सीधे जहन्नुम का टिकट काटकर भेजा जाएगा।

रविवार को बलरामपुर में 825.29 करोड़ रुपये की 124 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा, “कुछ लोगों को लगता है कि सरकार अब भी झुककर काम करेगी। लेकिन अब अगर दुस्साहस करोगे, तो वैसे ही पिटोगे जैसे बरेली में पीटे गए।”

मुख्यमंत्री ने बरेली की घटना को अराजकता फैलाने की साजिश बताया और कहा कि जिन बच्चों के हाथों में कलम होनी चाहिए, उनके हाथ में “आई लव मोहम्मद” जैसे पोस्टर थमाकर उनका इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने इसे गहरी साजिश करार दिया और कहा कि आस्था को प्यार नहीं, सम्मान दिया जाता है।

उन्होंने ड्रोन चोरी और अफवाह फैलाने की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे तत्वों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी और उनकी संपत्ति जब्त की जाएगी। सीएम योगी ने कहा कि अफवाह फैलाने वाले समाज में डर और दहशत का माहौल बनाना चाहते हैं, लेकिन प्रदेश सरकार ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाएगी।

मुख्यमंत्री ने देश विरोधी नारेबाजी करने वालों पर सीधा हमला करते हुए कहा, “कुछ लोग भारत में रहकर गजवा-ए-हिंद का सपना देख रहे हैं। उन्हें समझ लेना चाहिए कि गजवा-ए-हिंद की कल्पना करना भी उन्हें जहन्नुम में पहुंचा देगा। जो भी इस प्रकार की गतिविधियों में छद्म रूप से लिप्त हैं, वे कान खोलकर सुन लें — देर-सबेर उनके भी हाल छांगुर जैसे होंगे।”

उन्होंने जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा का जिक्र करते हुए कहा कि वह हिंदू समाज की भावनाओं से खिलवाड़ कर रहा था, लेकिन पाप चाहे कितना भी छिपाया जाए, वह एक दिन उजागर हो ही जाता है। उन्होंने ऐसे लोगों को चेतावनी दी कि “धरती माता ऐसे पापियों को बर्दाश्त नहीं करेंगी।”

सभा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग त्योहारों के दौरान जानबूझकर अराजकता फैलाना चाहते हैं। यह तत्व विकास विरोधी हैं और समाज में नफरत का जहर घोलने का प्रयास करते हैं। उन्होंने सख्त लहजे में कहा, “अगर कोई त्योहारों और उत्सवों के दौरान व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास करेगा, तो उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी जिसे उसकी आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी।”

सीएम योगी ने यह भी कहा कि बीते आठ वर्षों में इन तत्वों को कोई सफलता नहीं मिली, अब वे नए तरीके अपनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि सरकार की तैयारी हमेशा इनसे कई गुना ज्यादा मजबूत रहती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भय और दहशत फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

उन्होंने कहा कि “अगर कोई आपके आसपास भय और अफवाह फैला रहा है, तो पहले उसे समझाओ। अगर वह नहीं मानता है तो प्रशासन को बताओ। प्रशासन खुद उसे ठोंकने का काम करेगा।”

मुख्यमंत्री ने लव जिहाद और गोकशी जैसी गतिविधियों का भी उल्लेख किया और कहा कि ऐसी गतिविधियों में लिप्त किसी भी व्यक्ति की सूचना पुलिस को दें, बाकी की कार्रवाई सरकार खुद करेगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बलरामपुर स्थित शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में दर्शन किए और आदिशक्ति मां पाटेश्वरी का आशीर्वाद लिया। मंदिर में दर्शन के बाद उन्होंने बच्चों से मुलाकात की, हालचाल जाना और उन्हें चॉकलेट भी वितरित की। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने की सलाह दी और गोशाला में जाकर गायों को चारा और गुड़ भी खिलाया

मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में दो टूक कहा कि जो लोग विकास की राह में बाधा बनते हैं, उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि अब वही विकास उनके विनाश का कारण बनेगा। उन्होंने अपने संदेश में साफ कर दिया कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा या अराजकता को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी, और ऐसे तत्वों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

16 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

1 day ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago