Categories: हरियाणा

CM नायब सैनी सहित मंत्रिमंडल को मिला पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का नोटिस, जानें पूरा मामला

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सीएम नायब सैनी के मंत्रिमंडल के विस्तार को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र, राज्य सरकार, विधानसभा सचिव और सभी शपथ लेने वाले मंत्रियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। हाई कोर्ट के जस्टिस जीएस संधावालिया और जस्टिस लुपिता बनर्जी पर आधारित खंडपीठ ने वकील जगमोहन भट्टी द्वारा दर्ज याचिका में सभी प्रतिवादी पक्ष को 30 अप्रैल, 2024 तक जवाब दायर करने का आदेश दिया है।

याचिका में लगाए गए ये आरोप
याचिका में यह आरोप लगाया गया कि सीएम नायब सिंह सैनी की नियुक्ति खुद ही कानून के खिलाफ है और हाई कोर्ट इस मामले में नोटिस जारी कर चुका है। इस बीच सैनी ने मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया, जिसमें नियमों का पालन नहीं किया गया है। नियम के अनुसार हरियाणा में विधानसभा सदस्यों की निर्धारित संख्या के आधार पर नायब सैनी सहित केवल 13 मंत्री बन सकते हैं, लेकिन राज्य में यह संख्या अब 14 है। याचिका में सभी मंत्रियों के पद को संभालने पर रोक लगाने की मांग की गई है। याचिका में यह भी आरोप लगाया गया है कि चुनावी आचार संहिता लागू होने के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार करना सही नहीं है। इस संशोधन के तहत विधानसभा में कुल सदस्यों की संख्या में से केवल 15 प्रतिशत को ही मंत्री बनाया जा सकता है।

कहा गया है कि 90 सदस्यीय विधानसभा में राज्य में यह संख्या 13 होनी चाहिए, लेकिन सीएम नायब सिंह सैनी के साथ पांच अन्य मंत्रियों ने भी पद की शपथ ली थी और इसके बाद में आठ और विधायकों को मंत्री बना दिया गया। इसके अलावा एडवोकेट जनरल के पास भी कैबिनेट रैंक होता है। इस लिहाज से राज्य में सदस्यों की संख्या 15 हो गई है, जो कि संविधान के 91वें संशोधन का उल्लंघन माना गया है। आपके बता दें कि इससे पहले नायब सैनी की नियुक्ति के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई कर खंडपीठ ने केंद्र, हरियाणा सरकार, स्पीकर और मुख्य चुनाव आयुक्त को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

admin

Recent Posts

आंध्र प्रदेश को मिली बड़ी सौगात, पीएम मोदी ने भोगपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन

भोगापुरम  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में…

56 minutes ago

छत्तीसगढ़ में बारिश बनी आफत, सड़क-पुल बहने से कई गांवों का संपर्क बाधित

कोंडागांव. दो दिनों की मूसलाधार बारिश ने फरसगांव क्षेत्र में ग्रामीण संपर्क व्यवस्था को बुरी…

56 minutes ago

प्रेमचंद ने समाज को साहित्य से जोड़ा-डॉ.महंत

प्रेमचंद ने समाज को साहित्य से जोड़ा-डॉ.महंत प्रेमचंद जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन  बिलासपुर  महान…

56 minutes ago

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: प्रीति पवार ने बॉक्सिंग में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

 नई दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 10वें दिन भारत ने शानदार शुरुआत की है। भारतीय…

56 minutes ago

राज्यपाल पटेल ने स्काउट्स एवं गाइड स्कार्फ धारण किया

राज्यपाल पटेल ने स्काउट्स एवं गाइड स्कार्फ धारण किया लोकभवन में विश्व स्कार्फ दिवस मना…

56 minutes ago

सीएम डॉ. यादव का ‘जन-विश्वास’ दौरा 7 अगस्त को छिंदवाड़ा में, समस्याओं का करेंगे निराकरण

सीएम डॉ. यादव का ‘जन-विश्वास’ दौरा 7 अगस्त को छिंदवाड़ा में, समस्याओं का करेंगे निराकरण…

57 minutes ago