Categories: हरियाणा

CM नायब सैनी ने PGI रोहतक का किया दौरा, रेवाड़ी बॉयलर ब्लास्ट के घायलों का जाना हालचाल

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को पीजीआई रोहतक पहुंचे। यहां उन्होंने रेवाड़ी के धारूहेड़ा स्थित लाइफ लॉन्ग कंपनी में हुए हादसे के दौरान घायल हुए कर्मचारियों का हालचाल जाना और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने का अश्वासन दिया।

इस दौरान सीएम सैनी ने घायलों का उपचार कर रहे डॉक्टरों से भी बातचीत की और उन्हें सभी घायलों का ठीक से उपचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लाइफ लॉन्ग कंपनी की लापरवाही को देखते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

वहीं, एस.डी.एम रेवाड़ी की अध्यक्षता में मजिस्ट्रियल जांच के भी आदेश दिए गए हैं और एस.डी.एम को निश्चित समय अवधि में जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा सीएम नायब सैनी ने कहा कि अभी आचार संहिता लगी हुई है, इसलिए कोई घोषणा नहीं कर सकते, लेकिन सरकार की ओर से उन्हें हर संभव मदद उपलब्ध करवाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जल्द स्वस्थ हों ऐसी कामना करते हैं।

श्रम कल्याण बोर्ड से दी जाएगी आर्थिक सहायता

इस दुखद हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिकों के परिजनों को श्रम कल्याण बोर्ड की तरफ से 5 लाख रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इसी प्रकार, 50 प्रतिशत तक झुलसे श्रमिकों को इलाज के लिए 50,000 रुपए की आर्थिक सहायता, 50 से 75 प्रतिशत तक झुलसे श्रमिकों को 1 लाख रुपए और 75 प्रतिशत से अधिक झुलसे श्रमिकों को 2 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि गत दिनों रेवाड़ी के धारूहेड़ा में स्थित में लाइफ लॉन्ग कंपनी के बायलर के डस्ट कलक्टर में हुए ब्लास्ट से दर्जनों कर्मचारी घायल हो गए थे, जिनका इलाज पी.जी.आई रोहतक में चल रहा है।

 

admin

Recent Posts

युवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल रमेन डेका का आह्वान

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा है कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त…

2 hours ago

बस्तर रेल मार्ग पर लैंडस्लाइड का खतरा, सुरक्षा के लिए ट्रेनों की स्पीड कम

दंतेवाड़ा. लगातार हो रही बारिश ने अब देश की सबसे चुनौतीपूर्ण पर्वतीय रेल लाइनों में…

2 hours ago

कलेक्टर नेहा मीना की पहल से लगा वृहद अनुकंपा नियुक्ति शिविर

सिवनी। जिले में लंबित अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों के त्वरित निराकरण एवं पात्र परिवारों को समयबद्ध…

2 hours ago

विश्व स्कार्फ दिवस पर सांसद, कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को पहनाया गया स्काउट स्कार्फ

सीधी। विश्व स्कार्फ दिवस के अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ सीधी द्वारा…

2 hours ago

56वें स्थापना दिवस पर बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का बड़ा संकल्प, शोध और छात्रहित से गढ़ेगा उत्कृष्टता की नई पहचान

भोपाल। राजधानी के प्रतिष्ठित बरकतउल्ला विश्वविद्यालय ने शनिवार को अपना 56वाँ स्थापना दिवस पूरे उत्साह,…

2 hours ago

कलेक्टर ने सफल औद्योगिक इकाइयों का किया निरीक्षण, आईटीआई एवं पॉलीटेक्निक विद्यार्थियों के लिए एक्सपोजर विजिट कराने के दिए निर्देश

सीधी। जिले में स्थानीय उद्यमिता को प्रोत्साहन देने तथा युवाओं को स्वरोजगार के प्रति प्रेरित…

2 hours ago