Categories: Uncategorized

CM नायब सिंह सैनी ने दी युवाओं को खुशखबरी, मई में होगी CET परीक्षा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के युवाओं को बड़ी खुशखबरी सुनाई है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में बड़ा ऐलान करते हुए युवाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। दरअसल सीएम सैनी ने कहा कि CET परीक्षा मई 2025 में आयोजित की जाएगी। सीएम सैनी ने इसके साथ ही कहा कि CET की परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि CET के संबंध में विपक्ष के विधायकों द्वारा काफी बातें कही गई। कुछ उम्मीदवारों ने उनसे मिलकर परीक्षा में कुछ बदलाव किए जाने को लेकर अपने विचार रखें। युवाओं के महत्वपूर्ण सुझावों को सुनने के बाद परीक्षा में कुछ परिवर्तन किए गए हैं।

CET परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली हैं: CM सैनी

सीएम ने कहा, ‘माननीय अध्यक्ष महोदय, हमने कॉमन पात्रता परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मैं आज आपके माध्यम से ये कहना चाहूंगा। हमारे कुछ  युवा उम्मीदवार परीक्षा के नियमों के बारे में  हमें मिले और उन्होंने आकर के ये बात कही कि इसमें कुछ बदलाव किया जाए। उनके कुछ सुझाव हमारे पास आए।  माननीय अध्यक्ष जी हमने उन युवाओं के सुझावों को लेकर के उसको देखा और देखकर के हमने उसमें कुछ परिवर्तन किए जो उन्होंने सुझाव दिए हमने उसमें परिवर्तन करने की सोची है।’

परीक्षा को लेकर युवाओं ने दिए सुझाव: CM सैनी

सीएम सैनी ने आग कहा कि, ‘युवाओं ने मांग की है कि जैसे पहले एक पद के लिए 4 उम्मीदवारों को बुलाया जाता था, युवाओं के सुझाव आए की 4 को नहीं इसके अंदर 10 उम्मीदवारों को बुलाया जाए। हमने उसको ऐड कर लिया। उसने परिवर्तन किया। अब एक पद के लिए 10 युवाओं को जो उन्होंने सुझाव दिये हमने उसको उसके अंदर शामिल किया है।’

नए नियमों के मुताबिक होगी परीक्षा: CM सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि ‘आदरणीय अध्यक्ष जी, हमने नए नियमों और मानदंडों के अनुरूप इस परीक्षा की तैयारियां ज़ोर शोर से की जा रही हैं।और मैं आपको बताना चाहता हूँ कि हम CET का पेपर मई माह में आयोजित कर लिया जाएगा। हम उसकी तैयारी में मजबूती से लगे हुए हैं।’

अब 10 गुना ज्यादा शॉर्ट लिस्ट उम्मीदवार बुलाए जाएंगे

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की घोषणा से सदन में CET परीक्षा संबंधी घोषणा के बाद से युवाओं में खुशी की लहर है। इससे पहले हरियाणा में सामान्य पात्रता परीक्षा यानि CET की मुख्य परीक्षा साल 2023 में 13 मई से 15 जुलाई के बीच आयोजित की गई थी। जबकि साल 2022 में यह परीक्षा 5 और 6 नवंबर को आयोजित की गई। बता दें कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने CET 2025 के लिए जनवरी में आवेदन मांगे थे। इस बार CET कई बदलावों के साथ होगा। यह 3 साल के लिए मान्य होगा। स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए पदों से 10 गुना ज्यादा शॉर्ट लिस्ट उम्मीदवार बुलाए जाएंगे। अब तक चार गुना बुलाए जाते थे। इसके साथ ही अभी तक सामाजिक-आर्थिक आधार पर मिलने वाले 5 नंबर नहीं मिलेंगे।

Rupesh Jha

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

16 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

1 day ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago