BJP नेताओं पर भड़के ओवैसी, पाकिस्तान का नाम लेकर कही बड़ी बात

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और बीजेपी पर निशाना साधा है। दरअसल होली के त्योहार के दिन की यूपी में कई मस्जिदों को कवर किए जाने पर उन्होंने हैदराबाद में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुसलमानों के साथ दूसरे दर्जे के नागरिक की तरह व्यवहार किया जा रहा है।

संभल के CO पर पलटवार

असदुद्दीन ओवैसी ने संभल के CO अनुज चौधरी पर पलटवार करते हुए कहा ‘कोई कहता है अगर आपको डर है, तो नमाज मत पढ़ो, घर में बैठ जाओ।’

BJP विधायकों पर निशाना

ओवैसी ने बीजेपी विधायक केतकी सिंह पर निशाना साधते हुए कहा ‘कोई कहता है जिस तरह मस्जिद को कवर से कवर कर दिया है, तुम अपने सर को कवर कर लो, मत निकलो। कोई कहता है दवाखाना अगर बन रहा है तो उसमें मुसलमानों के लिए अलग से हिस्सा कर दो।’ इतना ही नहीं ओवैसी ने पश्चिम बंगाल के बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के बयान पर कहा  ‘कोई कहता है कि अगर हम हुकूमत में आ जाएंगे तो बंगाल से मुसलमानों को निकाल देंगे।’

डरपोक थे जो पाकिस्तान भाग गए: ओवैसी

इताना ही नहीं असदुद्दीन ओवैसी यहीं तक नहीं रुके  उन्होंने आगे कहा, ‘अरे मेरे भाई, वो डरपोक थे जो पाकिस्तान को भाग गए। ये जियालों की औलाद है, भागने वालों की औलाद नहीं है। अरे वो डरपोक थे, जो भाग गए, हमारे पूर्वज ईमान की दौलत से मालामाल थे। उन्होंने भारत को अपना वतन माना और मानते रहेंगे।’

मुकाबला करते रहेंगे और तुम हारोगे: ओवैसी

असदुद्दीन ओवैसी ने मुसलमानों के खिलाफ ‘पावर के मनमाने इस्तेमाल’ की बढ़ती घटनाओं का आरोप लगाते हुए कहा कि सम्मान और गरिमा संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकार हैं। ओवैसी ने एक सभा को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र में एक मस्जिद पर कथित हमले, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी की टिप्पणी का जिक्र करते हुए यह बात कही। AIMIM चीफ ने आगे कहा कि तुम लाख बोल लो, हम तुम्हारे लोकतांत्रिक तरीके से मुकाबला करेंगे, मुकाबला करते रहेंगे और तुम हारोगे। बता दें, होली और जुमा एक दिन होने की वजह से यूपी समेत  कई राज्यों में प्रशासन काफी एक्टिव रहा. जुमा की नमाज 2:30 के बाद अदा की गई। कई जगहों पर मस्जिदों को कवर भी किया गया।  इस फैसले से काफी लोग नाराज दिखाई दिए।  इस सबसे सीओ अनुज चौधरी के बयान पर काफी विवाद हुआ था।  जिसमें उन्होंने कहा था कि जिन लोगों को रंग से परहेज है वह घरों के अंदर ही नमाज अदा करें। जुमा 52 बार आता है और होली साल में एक बार आती है।

 

admin

Recent Posts

हाईवे पर घायल तेंदुए ने वन अधिकारी पर किया हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज

कर्नाटक के दावणगेरे में घायल तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया।…

31 minutes ago

35 हजार निवेशकों से 500 करोड़ की ठगी का आरोप, दो भाई गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं और बरेली से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी…

50 minutes ago

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…

4 hours ago

मार्केट में सोना-चांदी से महंगा हो रहा ये धातु, रिकॉर्ड हाई पर पहुंची कीमत

जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…

5 hours ago

अनिरुद्धाचार्य का प्यार पर बयान वायरल, बोले- प्रेम से पहले आधार कार्ड देख लेना चाहिए

अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…

7 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, जल्दी करें चेक

दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…

7 hours ago