सीएम सैनी (फाइल फोटो)
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के किसानों के लिए एक और बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस बार केंद्र सरकार से बड़ी मांग करते हुए एक लेटर लिखा है। दरअसल सीएम सैनी ने केंद्र सरकार से फसल अवशेष प्रबंधन में काम आने वाले 10 कृषि उपकरणों पर जीएसटी में छूट की मांग की है। इसको लेकर मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। इस लेटर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिखा है कि हरियाणा राज्य के किसान देश के अन्न भंडार में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं और हरियाणा कृषि क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में से एक है।
पत्र में सीएम सैनी ने आगे लिखा है कि पिछले कुछ सालों में पराली जलाना एक महत्वपूर्ण समस्या के रूप में उभरी है। जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसी लिए फसल अवशेष प्रबंधन में प्रयुक्त किए जाने वाले कृषि उपकरण रोटावेटर, डिस्क हैरो, कल्टीवेटर, जीरो ड्रिल, सुपर सीडर, स्ट्रॉ बेलर, हैरेक, स्लेशर, रीपर बाइंडर तथा ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रे पंप की खरीद में किसानों को GST में छूट दी जाए।
सीएम सैनी ने अपने लेटर में आगे बताया है कि इन मशीनों की खरीद पर कुल 500 करोड़ रूपये का खर्च आने की संभावना है। सरकार आगर किसानों का जीएसटी में छूट देती है तो प्रदेश के किसानों को 60 करोड़ रुपए का फायदा होगा। 2025 के लिए सरकार ने फसल अवशेष प्रबंधन मशीनों की खरीद पर लगभग 200 करोड़ रुपये का अनुदान दिए जाने का प्रावधान किया। सरकार के प्रयासों से पिछले साल 2024 में साल 2023 की तुलना में पराली जलाने की घटनाओं में 39% की कमी दर्ज की गई।
बता दें कि हरियाणा और पंजाब में पराली जलाना एक बहुत बड़ी समस्या बन गई है इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सर्वोच्च न्यायालय और वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग द्वारा निगरानी की जाती है। इसी के चलते सीएम सैनी ने केंद्र सरकार से ये मांग की है। ताकी किसानों पाराली ना जलाकर उसका उचित प्रबंधन कर सकें।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…