FARIDABAD: भूपानी क्षेत्र में शराब के ठेका पर हवाई फाईरिंग करने के मामले में अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने आरोपी को दबोचा
फरीदाबाद- थाना भूपानी में रामकुमार वासी सेक्टर-21A फरीदाबाद ने एक शिकायत दी जिसमें शिकायतकर्ता ने बतलाया की वह शराब ठेका का मालिक है। 14 मार्च की रात को चून्नू उर्फ यश वासी गांव मौजाबाद ठेके पर कार में आया। जिसने एक पेटी बियर खरीदी और एक पेटी फ्री देने को कहा, जब सेल्समेन ने फ्री देने से मना किया तो आरोपी ने पिस्टल निकाल कर हवाई फायर किया तथा सेल्समेन को जान से मारने की धमकी देकर गाडी लेकर वहां से फरार हो गया। जिसकी शिकायत पर थाना भूपानी में अवैध हथियार तथा जान से मारने की धमकी देने से संबंधित धाराओ में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने आरोपी चून्नू उर्फ यश(24) वासी गांव मौजाबाद को तिगांव पुल के पास से गिरफ्तार किया है।
पुछताछ में सामने आया कि 14 मार्च की रात को वह ठेके पर बियर लेने आया था, जहां पर उसने एक पेटी बियर के साथ एक पेटी फ्री में देने के लिए कहा, लेकिन ठेके वालों ने मना कर दिया, जिस पर उसने हवा बाजी में पिस्टल से हवाई फायर कर दिया, वह नोएडा से 55,000/-रू में पिस्टल को लेकर आया था।
आरोपी को अधिक पुछताछ के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…
उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…
प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…
देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…
भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…