देश

एंटी-SIR रैली में बोली CM ममता बनर्जी, ‘चाहे जो कर लें, बंगाल में NRC लागू नहीं होने दूंगी…’

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कूचबिहार में आयोजित एक बड़े एंटी-SIR रैली में केंद्र सरकार और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। ममता ने SIR और NRC के खिलाफ लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह दोनों योजनाएं बंगाल की नागरिकता और सामाजिक सौहार्द को कमजोर करने की साजिश हैं।

उन्होंने साफ कहा कि, “आप चाहे जो कर लें, बंगाल में NRC लागू नहीं होने दूंगी। यहां कोई डिटेंशन सेंटर नहीं बनेगा, हम बंगाल की रक्षा करेंगे।” ममता बनर्जी ने आगे कहा कि केंद्र सरकार जानबूझकर फर्जी नैरेटिव बनाकर वोटरों के नाम हटाने और डर फैलाने की कोशिश कर रही है। आपको दो साल चाहिए SIR लागू करने के लिए? इतनी लालच क्यों? क्या नागरिकों को बार-बार अपनी ही नागरिकता साबित करनी पड़ेगी? यह शर्म की बात है।”

अमित शाह पर ममता ने साधा निशाना

ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर अप्रत्यक्ष हमला करते हुए कहा कि असम से बंगाल के लोगों को नोटिस भेजे जा रहे हैं, जो पूरी तरह असंवैधानिक है। ममता ने कहा, “एक राज्य दूसरे राज्य के मामलों में कैसे दखल दे सकता है? इतनी हिम्मत कहां से आती है?”

वहीं, सीएम ममता ने रैली में केंद्र द्वारा भेजा गया ताजा पत्र मंच पर ही फाड़ दिया और कहा, “हम आपकी भीख पर नहीं चल रहे यह नोटिस बेकार है। इसकी कोई वैल्यू नहीं, हम बंगाल की जनता के लिए खुद काम कर रहे हैं।”

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

7 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

17 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

18 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago