बिहार

Bihar: नई शुगर मिल को लेकर राजनीति तेज, शुगर मिल मुद्दे पर JDU का कड़ा जवाब

Bihar: नई शुगर मिल को लेकर राजनीति तेज

बिहार में नई शुगर मिल खोलने को लेकर राजनीति एक बार फिर गर्म हो गई है। इस मुद्दे को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर निशाना साध रहा है, वहीं JDU के प्रवक्ता नीरज कुमार ने विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए सरकार की कार्यप्रणाली का बचाव किया और कहा कि, CM नीतीश कुमार अपने कार्य को लेकर बेहद गंभीर हैं और सरकार बनने के बाद से एक दिन भी आराम नहीं किया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि बिहार की बंद पड़ी शुगर मिलों को पुनर्जीवित कराने और नई मिलों के निर्माण को लेकर सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है। नीरज कुमार ने कहा कि, विपक्ष के नेता बार-बार आरोप लगा रहे हैं कि सरकार ने शुगर मिलों के लिए जमीन का आवंटन नहीं किया है और न ही कोई ठोस कदम उठाया गया है।

उन्होंने इसे पूरी तरह निराधार बताते हुए कहा कि, सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है। “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बंद मिलों की समस्याओं को लेकर कई बैठकों में खुद समीक्षा की है और निवेश आकर्षित करने के साथ-साथ गन्ना किसानों की परेशानी कम करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं,”

नीरज कुमार ने बताया कि, बिहार में नई शुगर मिल खोलने की प्रक्रिया फिलहाल जारी है और इस परियोजना को लेकर सरकार पूरी सक्रियता से कार्य कर रही है। उनके अनुसार, नई मिल गन्ना उत्पादन वाले जिलों के किसानों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगी।

उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस केवल नई मिल बनाने तक सीमित नहीं है बल्कि पुराने उद्योगों को भी फिर से खड़ा करना है, जिससे न केवल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे बल्कि किसानों की आय में भी सुधार होगा।
प्रवक्ता ने विपक्ष पर तंज करते हुए कहा कि, जो लोग केवल बयान देने में विश्वास रखते हैं, वे जमीन पर हो रहे कार्य की जानकारी ही नहीं रखते।

उन्होंने कहा, “जब सरकार कार्य करती है और परिणाम सामने आते हैं तो विपक्ष को असहजता होती है, इसलिए वे लगातार गलत प्रचार कर रहे हैं।”नीरज कुमार ने कहा कि, बिहार सरकार ने गन्ना किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए कई कदम उठाए हैं।

इसके तहत नई तकनीक को बढ़ावा देने, मिलों की क्षमता बढ़ाने और खरीद प्रक्रिया को सरल बनाने पर भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की निगरानी में यह पूरी प्रक्रिया तय समय पर आगे बढ़ रही है और सरकार इस दिशा में किसी भी तरह की देरी नहीं कर रही है।
उधर, ‘वंदे मातरम्’ को लेकर संसद में चल रही चर्चा पर भी नीरज कुमार ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि, इस राष्ट्रीय गीत को लेकर देश में अलग-अलग राजनीतिक विचारधाराएं अपनी राय देती रही हैं, लेकिन इससे इसके ऐतिहासिक महत्व में कोई कमी नहीं आती। उन्होंने कहा, “यह बात किसी से छिपी नहीं है कि ‘वंदे मातरम्’ ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में प्रेरणादायक भूमिका निभाई है।

इसे आज अलग दृष्टिकोण से देखा जा सकता है, लेकिन इतिहास के पन्ने इस गीत के योगदान को हमेशा स्मरण करते रहेंगे।” प्रवक्ता ने कहा कि, संसद में इस मुद्दे पर चर्चा होना लोकतंत्र के स्वस्थ संचालन का हिस्सा है, लेकिन इसे अनावश्यक विवाद की तरह पेश करना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्ष देश और राज्य के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की बहस को बढ़ावा दे रहा है।
बिहार के सामने रोजगार, उद्योग निर्माण और किसानों की आय बढ़ाने जैसे बड़े मुद्दे हैं, जिन पर सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि नई शुगर मिल परियोजना, बंद पड़े उद्योगों को फिर से चालू कराने की कोशिश और किसानों की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार कार्यकर्ता हैं। वे बोलने से ज्यादा काम करते हैं।

वहीं विपक्ष केवल सवाल पूछने और आरोप लगाने में व्यस्त रहता है।” अंत में उन्होंने दोहराया कि बिहार में नई शुगर मिल बनने की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और गति से चल रही है। इस परियोजना से गन्ना किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि सरकार जनता को भरोसा दिलाती है कि इस दिशा में कोई भी कदम आधे मन से नहीं उठाया जाएगा और सभी कार्य समय पर पूरे किए जाएंगे।

admin

Recent Posts

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, सोना 1.28% टूटा; चांदी ₹5,600 लुढ़की

नई दिल्ली   कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को एक…

37 minutes ago

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, सोना 1.28% टूटा; चांदी ₹5,600 लुढ़की

नई दिल्ली   कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को एक…

37 minutes ago

जगन रेड्डी ने भांजी की शादी के लिए महल देने से किया इनकार? भाई-बहन के रिश्ते में दरार की चर्चा

हैदराबाद  आंध्र प्रदेश की राजनीति में भाई-बहन की लड़ाई अब परिवार के एक बड़े समारोह…

48 minutes ago

जयपुर में दिवाली पर बड़ा फैसला! परकोटे के बाजार रात 12 बजे तक खुलेंगे, खरीदारी के लिए मिलेगा अतिरिक्त समय

जयपुर, राजस्थान। राजस्थान की राजधानी जयपुर में दिवाली के त्योहार को लेकर बाजारों की तैयारियां…

1 hour ago

एनएमडीसी में “राजभाषा माह पुरस्‍कार वितरण एवं समापन समारोह, 2026” का आयोजन

हैदराबाद एनएमडीसी लिमिटेड, मुख्‍यालय, हैदराबाद में 14 सितंबर से 13 अक्‍तूबर, 2026 तक “राजभाषा माह…

1 hour ago

मक्का-मदीना में फंसे 4,000 भारतीय उमरा यात्री, ओवैसी ने केंद्र सरकार से मांगी मदद

 नई दिल्ली मक्का और मदीना में करीब 4,000 भारतीय उमरा यात्रियों के फंसे होने का…

2 hours ago