Categories: हरियाणा

CM बनने के बाद Naib Saini की पहली घोषणा: दयालु स्कीम के तहत राज्य के 2200 परिवरों को जारी किए 108 करोड़ रुपए

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने सीएम बनने के बाद कहा कि सरकार द्वारा दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा (दयालु) योजना क्रियान्वित की जा रही है। इस योजना के तहत 1.80 लाख रुपए से कम आय वाले परिवारों के सदस्य की आकस्मिक मृत्यु हो जाने पर एक लाख से 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री दयालु स्कीम के तहत राज्य के 2200 परिवारों को 108 करोड़ रुपए की राशि जारी कर रहे थे।

दयालु योजना में इस प्रकार मिलता है लाभ

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि किसी गरीब परिवार के 6 वर्ष से 60 वर्ष तक की आयु के सदस्य की अचानक दुर्घटना होने पर मृत्यु या 70 प्रतिशत दिव्यांग हो जाने पर सहायता प्रदान की जाती है। इसमें 6 से 12 वर्ष आयु तक एक लाख रुपए, 12 से 18 वर्ष आयु तक 2 लाख रुपए, 18 से 25 वर्ष आयु तक 3 लाख रुपए, 25 वर्ष से 45 वर्ष आयु तक 5 लाख रुपए तथा 45 से 60 वर्ष आयु तक 3 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस लाभ में 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मिलने वाली 2 लाख रुपए की राशि भी शामिल है। इस योजना के तहत अब तक 4327 लाभपात्रों के बैंक खातों में 166 करोड़ 23 लाख रुपए की राशि सीधे डाली गई है।

नरमा फसल खराबे के 87.95 करोड़ रुपए किए जारी

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि वर्तमान रबी फसल में ओलावृष्टि से हुए फसली नुकसान के लिए ई क्षतिपूर्ति पोर्टल 15 मार्च तक खोला गया है। किसान ओलावृष्टि से हुए फसली नुकसान को पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं। सीएम ने 2023 के दौरान बाढ के कारण खराब हुइ नरमा की फसल संबंधी 12 जिलों के किसानों को 87.95 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि जारी की। इनमें भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, गुरूग्राम, हिसार, झज्जर , जीन्द, महेन्द्रगढ, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा तथा सोनीपत शामिल है।

मुआवजे के लिए 2 लाख 43 हजार एकड़ भूमि का हुआ पंजीकरण

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2023 के दौरान बाढ से खराब हुई नरमा की फसल का मुआवजा लेने के लिए 2 लाख 43 हजार 287 एकड़ भूमि का पंजीकरण करवाया गया। इसमें से वेरिफिकेशन के बाद 84 हजार 483 एकड़ भूमि के खराबे की पुष्टि हुई, जिसे किसानों ने ई क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपलोड किया गया। इसकी वेरिफिकेशन के बाद प्रदेश के 33483 किसानों को मुआवजा दिया जा रहा है। इससे पहले भी 2023 के दौरान आई बाढ के कारण हुए नुकसान की भरपाई के लिए अन्य फसलों का 130 करोड़ 88 लाख रुपए का मुआवजा किसानों को सरकार द्वारा पहले ही जारी किया जा चुका है। इस प्रकार किसानों को वर्ष 2023 के दौरान 218 करोड़ 83 लाख रुपए का मुआवजा दिया जा चुका है।

 

admin

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक

सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ली…

3 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक

सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ली…

3 hours ago

बिहान योजना ने बदली किस्मत, 4 आजीविका साधनों से प्रतिमाह 80 हजार कमाकर ‘लखपति दीदी’ बनीं छत्तीसगढ़ की नीतू साहू…

रायपुर : ​सीमित संसाधनों और आर्थिक तंगी को मात देकर आत्मनिर्भर बनने का सपना देखने…

4 hours ago

बिहान योजना ने बदली किस्मत, 4 आजीविका साधनों से प्रतिमाह 80 हजार कमाकर ‘लखपति दीदी’ बनीं छत्तीसगढ़ की नीतू साहू…

रायपुर : ​सीमित संसाधनों और आर्थिक तंगी को मात देकर आत्मनिर्भर बनने का सपना देखने…

4 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रभारी मंत्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक…..

रायपुर : कांकेर जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा…

4 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रभारी मंत्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक…..

रायपुर : कांकेर जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा…

4 hours ago