Holi Special Train: होली पर रेल यात्रियों की परेशानी को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने अच्छा निर्णय लिया है। पश्चिम मध्य रेलवे यूपी-बिहार के लिए मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों (स्टेशनों) से तीन जोड़ी यानी 6 स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेनें प्रयागराज, झांसी, बनारस और मुंबई उत्तर प्रदेश और बिहार के विभिन्न शहरों की यात्रा सुगम बनाएंगी।
होली पर UP-Bihar के लिए स्पेशल ट्रेनें
ट्रेन नंबर 01045 / 01046 लोकमान्य तिलक टर्मिनल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रयागराज जंक्शन से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच 4-4 ट्रिप चलेगी। यह ट्रेन भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन से होकर जाएगी।
ट्रेन नंबर 01045 लोकमान्य तिलक टर्मिनस प्रयागराज एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन हर मंगलवार यानी 12, 19, 26 मार्च और 2 अप्रैल को लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से 12:15 बजे प्रस्थान कर बुधवार को इटारसी में रात 12:20 पर और 11 सुबह बजे प्रयागराज जंक्शन स्टेशन पहुंचेगी।
ट्रेन (01054) प्रयागराज लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन हर बुधवार यानी 13, 20, 27 मार्च और 3 अप्रैल को प्रयागराज जंक्शन से शाम 6 प्रस्थान कर गुरुवार को इटारसी सुबह 4 बजे और शाम 4:05 पर लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
ट्रेन (01053/ 01054) लोकमान्य तिलक टर्मिनल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन बनारस से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के मध्य तीन तीन ट्रिप करेगी। यह ट्रेन भी भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन से होकर जाएगी।
यह होली स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन (01053/ 01054) हर बुधवार यानी 13, 20 और 27 मार्च को लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से दोपहर 12:15 पर प्रस्थान करेगी और अगले दिन गुरुवार को इटारसी स्टेशन रात 12:20 पर और शाम बनारस स्टेशन 4:05 बजे पहुंचेगी।
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा है कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त…
दंतेवाड़ा. लगातार हो रही बारिश ने अब देश की सबसे चुनौतीपूर्ण पर्वतीय रेल लाइनों में…
सिवनी। जिले में लंबित अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों के त्वरित निराकरण एवं पात्र परिवारों को समयबद्ध…
सीधी। विश्व स्कार्फ दिवस के अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ सीधी द्वारा…
भोपाल। राजधानी के प्रतिष्ठित बरकतउल्ला विश्वविद्यालय ने शनिवार को अपना 56वाँ स्थापना दिवस पूरे उत्साह,…
सीधी। जिले में स्थानीय उद्यमिता को प्रोत्साहन देने तथा युवाओं को स्वरोजगार के प्रति प्रेरित…