जम्मू कश्मीर

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में फटा बादल, मलबे में दबे कई घर, 4 लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर में कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है। पहले किश्तवाड़ में बादल फटा और अब भारी बारिश के बाद कठुआ में बदल फटने की खबर सामने आ रही है। वहीं, कई घर मलबे और बाढ़ के पानी में दब गए। राहत और बचाव कार्य के लिए रेस्क्यू टीम मौके पर मौजूद है और लगातार मौजूद स्थिति से निपटने की कोशिश की जारी है।

बता दें कि, जम्मू-पठानकोट नेशनल हाइवे को भी नुकसान की रिपोर्ट है। अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार और रविवार की दरमियानी रात कठुआ जिले के राजबाग इलाके के जॉड घाटी गांव में बादल फटा। इस घटना से गांव का बाकी इलाकों से संपर्क टूट गया और जमीन और संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि शुरुआत में किसी जनहानि की रिपोर्ट नहीं थी, लेकिन बाद में चार लोगों की मौत और छह लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

आपको बता दें कि, भारी बारिश से अधिकांश जल स्रोतों का जलस्तर अचानक बढ़ गया है। वहीं, उझ नदी भी खतरे के निशान के करीब बह रही है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षा के लिए जल स्रोतों से दूर रहें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

ये भी पढ़ें:

Youtuber एल्विश यादव के घर पर चली गोलियां, बाइक सवार बदमाशों ने की 25 राउंड फायरिंग

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

3 minutes ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

24 minutes ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

21 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

22 hours ago

“मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं”, बिहार की कुर्सी छोड़ नीतीश कुमार ने जताई दिल्ली जाने की इच्छा

बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

24 hours ago

दिल्ली के इस इलाके में आग लगने से सनसनी, एक लड़की हुई लापता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…

1 day ago