भाखड़ा डैम की सुरक्षा के लिए CISF तैनात होगी, BBMB चेयरमैन के पंजाब पुलिस पर आरोप

पंजाब और हरियाणा के बीच चल रहा पानी का विवाद अभी थमता हुआ नजर नहीं आ रहा। इसी बीच BBMB यानी भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड के अध्यक्ष मनोज त्रिपाठी ने कोर्ट में हलफनामा दायर कर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाखड़ा डैम की सुरक्षा के लिए CISF यानी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की तैनाती की तैयारी चल रही है।

BBMB चेयरमैन ने लगाए आरोप

बीबीएमबी अध्यक्ष का कहना है कि पंजाब कैडर के अधिकारी और पंजाब पुलिस उनका सहयोग नहीं कर रहे हैं। इसी वजह से वह और उनके साथी अधिकारी अपने जरूरी काम, जैसे कि डैम की सुरक्षा जांच और पानी के प्रवाह को नियंत्रित करने का काम नहीं कर पाए। त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने 200 क्यूसेक पानी छोड़ा था, लेकिन पंजाब पुलिस ने उसे भी बंद करवा दिया। इसके बाद उन्हें नंगल गेस्ट हाउस में दो घंटे तक रोका गया और भाखड़ा डैम का दौरा नहीं करने दिया गया। उन्होंने बताया कि जब वे सुरक्षा निदेशक के साथ नंगल डैम की ओर जा रहे थे, तो दो अनजान लोगों ने उन्हें डैम परिसर में घुसने नहीं दिया। स्थानीय पुलिस ने मुझे कहा डैम का दौरा करने से कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है। मुझे कहा गया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान आने वाले हैं, इसलिए वे गेस्ट हाउस चले जाएं। डैम का गेट बंद था और अंदर जाना मुमकिन नहीं था।

हाईकोर्ट ने पंजाब से मांगा जवाब

गौरतलब है कि भाखड़ा नंगल डैम से पानी के बंटवारे को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच चल रहे विवाद पर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने शुक्रवार को सख्त रुख अपनाया। कोर्ट ने कहा कि पंजाब सरकार यह आश्वासन दे कि हाई कोर्ट का फैसला लागू किया जाएगा, नहीं तो मुख्य सचिव और डीजीपी को अवमानना का नोटिस जारी किया जाएगा। पंजाब सरकार ने इस पर आपत्ति जताई। कहा कि उन्हें जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया जाए। साथ ही सुनवाई सोमवार तक स्थगित करने की मांग की। चीफ जस्टिस शील नागू और जस्टिस सुमित गोयल की खंडपीठ ने कहा कि यदि पंजाब सरकार आश्वासन देती है तो सुनवाई सोमवार तक टाली जा सकती है। अन्यथा अवमानना की कार्रवाई की जाएगी

 

Rupesh Jha

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

9 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

19 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

20 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

21 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

21 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago