पाकिस्तान का हरियाणा में एयरबेस पर हमला नाकाम, सिरसा के खेत में मिले मिसाइल के टुकड़े

हरियाणा के सिरसा में शुक्रवार रात एक बड़ी घटना हुई, जब पाकिस्तान ने भारतीय वायुसेना के एयरफोर्स स्टेशन पर मिसाइल से हमला करने की कोशिश की। लेकिन हमारी सेना की सतर्कता और मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम ने इस हमले को सफल नहीं होने दिया। हमला सिरसा एयरबेस को निशाना बनाकर किया गया था, लेकिन मिसाइल को लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही हवा में नष्ट कर दिया गया। शनिवार सुबह सिरसा जिले के आसपास के गांवों में मिसाइल के टुकड़े बिखरे हुए मिले। अनुमान है कि ये टुकड़े करीब 16 किलोमीटर के दायरे में गिरे। कुछ ग्रामीणों ने जब इन्हें देखा तो पहले तो घबराए, लेकिन बाद में समझदारी दिखाते हुए इन टुकड़ों को उठाकर पुलिस की गाड़ी में लाद दिया। पुलिस ने उन्हें जांच के लिए संबंधित विभाग को सौंप दिया है।

सिरसा एयरबेस पर हमला नाकाम

गौरतलब है कि दिल्ली में विदेश मंत्रालय की ओर से शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई, जहां कर्नल सोफिया कुरैशी ने मीडिया को बताया कि पाकिस्तान की ओर से सिरसा एयरबेस पर हमला करने की कोशिश की गई थी, लेकिन वह पूरी तरह नाकाम रही। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सिरसा एयरबेस पूरी तरह सुरक्षित है और सेना हालात पर नजर बनाए हुए है। सिरसा के बाद पास के जिले हिसार में भी सुरक्षा के लिहाज से अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए वहां के तीन प्रमुख अस्पतालों में बर्न वार्ड तैयार कर दिए हैं, ताकि यदि कहीं कोई नुकसान होता है तो तुरंत इलाज मिल सके।

एक्शन में हरियाणा सरकार 

इस हमले के बाद हरियाणा सरकार ने भी तुरंत एक्शन लिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, जिसमें राज्य के सभी जिलों के डीसी (डिप्टी कमिश्नर) और एसपी (पुलिस अधीक्षक) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। बैठक में सुरक्षा की समीक्षा की गई और सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। सुरक्षा को देखते हुए हरियाणा रोडवेज ने पंजाब बॉर्डर से लगते इलाकों में चलने वाली सभी बस सेवाएं तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं। वहीं रेलवे विभाग ने भी पंजाब और राजस्थान की ओर जाने वाली 6 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। यह फैसला यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

 

 

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

2 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

2 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

2 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

2 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

2 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

2 hours ago