यूक्रेन की एक ईसाई महिला मरिया ने भारतीय संस्कृति और आयुर्वेद से प्रभावित होकर सोमवार को बाबा जहरगिरि आश्रम में हिंदू धर्म अपना लिया। आश्रम के प्रवक्ता सुरेश सैनी ने बताया कि मरिया ने आश्रम के पीठाधीश्वर महंत डॉ. अशोक गिरि महाराज के शिष्य महामंडलेश्वर संगम गिरि महाराज से हिंदू धर्म की दीक्षा ली।
मरिया, जिन्हें अब करणेश्वरी नाम दिया गया है, 2016 में भारत आई थीं और आयुर्वेद पर शोध कर रही थीं। कोरोना काल में वे करीब चार माह तक भारत में रहीं और यहां अपनी शोध जारी रखी। इस दौरान भारतीय संस्कृति और आयुर्वेद पद्धति से प्रभावित होकर उन्होंने हिंदू धर्म अपनाने का फैसला लिया।
करणेश्वरी के दो बेटे और एक बेटी हैं। वे भी कुछ माह बाद आश्रम में आएंगे और हिंदू धर्म की दीक्षा लेंगे।
हिंदू धर्म अपनाने के बाद करणेश्वरी ने कहा कि अपने गुरु संगम गिरि के मार्गदर्शन में सनातन संस्कृति की महानता को करीब से जानने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि वे अपने देश यूक्रेन में जाएंगी तो वहां के लोगों को भारत की संस्कृति की महानता से अवगत करवाएंगी।
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…