Hyderabad : एक युवक की अंडरग्राउंड वाटर टैंक में गिर जाने से मौत हो गई. यह घटना मौके पर लगे CCTV में कैद हो गई. फुटेज में साफ दिख रहा है कि अंडरग्राउंड वाटर टैंक का ढक्कन खुला हुआ था. युवक गेट से अंदर घुसते ही टैंक में गिर गया.
मिली जानकारी के अनुसार अंजय नगर स्थित एक हॉस्टल में वाटर टैंक में गिरकर घायल हो जाने की वजह से युवक की मौत हो गई. युवक की पहचान 25 वर्षीय शेख अकमल सुफियान के रूप में की गई है. वह एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर था. घटना के बाद रायदुर्ग थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को टैंक से बाहर निकाला.
सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि हॉस्टल के गेट के पास ही अंडरग्राउंड वाटर टैंक का ढक्कन खुला हुआ था. साथ ही पास में कई सारी बाइक भी खड़ी थी. इस वजह से गेट खोलकर जब युवक हॉस्टल के अंदर घुसा तो अगले ही कदम पर खुला वाटर टैंक था. वह सीधा उसी में जा गिरा. वीडियो में दिख रहा है कि युवक के हाथ में कुछ था, जो बाहर ही गिर गया और वह सीधा टैंक के अंदर जा गिरा.
वाटर टैंक के अंदर गिरने की वजह से युवक के सिर में गहरा जख्म हो गया था. इसक वजह से उसकी जान चली गई. पुलिस ने इस मामले में हॉस्टल मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है. लापरवाही की वजह से वाटर टैंक का ढक्कन खुला रह गया था. जिस वजह से उसमें गिरकर 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई.
चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…