मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सिरसा को विकास की सौगात

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने बुधवार को स्थानीय चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में आयोजित कार्यक्रम में जिला को 78 करोड़ रुपये से अधिक राशि की 13 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने 10 करोड़ 35 लाख 65 हजार रुपये की 5 परियोजनाओं का उद्घाटन व 67 करोड़ 66 लाख 72 हजार रुपये की लागत की विभिन्न 8 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारी सरकार निरंतर गरीबों और वंचितों की भलाई के लिए काम कर रही हैं, सरकारी साधनों पर पहला हक गरीबों का है। अंत्योदय की दिशा में लागू की गई योजनाओं से उनके जीवन में बदलाव आया है। व्यवस्था परिवर्तन के लिए गए निर्णयों का ही परिणाम है कि आज लोगों को बिना दफ्तरों के चक्कर काटे घर बैठे ही योजनाओं का लाभ मिल रहा है। बुजर्गों की पेंशन स्वत बन रही है, गरीब बच्चों की शिक्षा, जरूरतमंदों के इलाज की व्यवस्था और गरीबों की आय बढ़ाने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री शहरी तथा ग्रामीण आवास योजना के तहत गरीब लोगों आवास दिए जा रहे हैं।

10 करोड़ से अधिक की लागत की इन 5 परियोजनाओं का किया लोकार्पण

उन्होंने हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की 10 करोड़ 35 लाख 65 हजार रुपये की 5 परियोजनाओं का उद्घाटन किया, इनमें 2 करोड़ 24 लाख रुपये लागत के गांव शेरपुरा में खरीद केंद्र, 2 करोड़ 61 लाख रुपये लागत के गांव पन्नीवाला रलदू से पन्ना खोखर रोड़, 1 करोड़ 87 लाख रुपये लागत का गांव सुखेरा खेड़ा से आशा खेड़ा रोड़, 1 करोड़ 68 लाख रुपये की लागत से गांव नोरंग से असीर तथा 1 करोड़ 93 लाख लागत से निर्मित गांव मलिकपुरा से जंडवाला जटान से रामपुरा बिश्नोइया रोड़ शामिल है।

67 करोड़ से अधिक की लागत की इन 8 परियोजनाओं का किया शिलान्यास

इसी प्रकार मुख्यमंत्री ने 67 करोड़ 66 लाख 72 हजार रुपये की लागत की विभिन्न 8 परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया, इनमें गोरीवाला के लंबी में 24 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले राजकीय महाविद्यालय, 14 करोड़ 43 लाख रुपये लागत से जिला में बनने वाले 26 उप स्वास्थ्य केंद्र, 2 करोड़ रुपये राशि से बनने वाली जनस्वास्थ्य विभाग की 4 ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट, 14 करोड़ 84 लाख रुपये की लागत से बनने वाली अनाज मंडी, सब्जी मंडी व लक्कड़ मंडी का विस्तारीकरण, 2 करोड़ 37 लाख रुपये से अधिक राशि से बनने वाला गांव धोतड़ का खरीद केंद, गांव कमाल में 2 करोड़ 19 लाख रुपये से अधिक राशि की लागत से बनने वाला खरीद केंद्र, गांव गिदड़ खेड़ा से गंगा से गोदिकां तक 3 करोड़ 22 लाख रुपये से अधिक राशि से बनने वाला लिंक रोड़ तथा 4 करोड़ 60 लाख रुपये से अधिक राशि की लागत से बनने वाले रायपुर वॉया ढूकड़ा से बरुवाली द्वितीय (पंजाब हेड) होते हुए लिंक की परियोजना शामिल है। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह, पूर्व राज्यपाल गणेशी लाल, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद डा. अशोक तंवर,उपायुक्त आर.के. सिंह, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, चेयरमैन वेद फुला, जिलाध्यक्ष भाजपा निताशा सिहाग, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, चेयरमैन आदित्य देवीलाल, चेयरमैन देव कुमार शर्मा, पूर्व विधायक बलकौर सिंह, पूर्व चेयरमैन गुरदेव सिंह राही, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा यतिंद्र सिंह एडवोकेट, रतनलाल बामणिया, शीशपाल कंबोज, जिला मीडिया प्रभारी अमित सोनी,सिकंदर खट्टïर, प्रमोद कंबोज, मक्खन सिंह ख्योवाली, अमन चोपड़ा, वीरेंद्र तिन्ना, विजय वधवा, तरुण गुलाटी, भूपेश मेहता, गोविंद कांडा, हनुमान कुंडू, साबरमल गुर्जर सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

admin

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

3 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

4 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

4 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

5 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

1 day ago