भारतीय टीम का होगा रोड शो, फिर वानखेड़े में किया जाएगा सम्मानित

भारतीय टीम के गुरुवार को सुबह छह बजकर 20 मिनट पर नई दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। खुली बस में रोड शो के बाद यहां वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जायेगा।

बता दें कि, भारतीय टीम श्रेणी चार के तूफान के कारण तीन दिन बारबाडोस में फंसे रहने के बाद अंतत: बुधवार को ग्रांटली एडम्स अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से विशेष विमान के जरिए दिल्ली के लिए रवाना हो गई।

एयर इंडिया के विशेष विमान एआईसी24डब्ल्यूसी (एयर इंडिया चैंपियंस 24 विश्व कप) ने स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग चार बजकर 50 मिनट पर उड़ान भरी और गुरुवार को भारतीय समयानुसार सुबह लगभग छह बजकर 20 मिनट पर दिल्ली पहुंचेगा।

विमान में भारतीय टीम, उसका सहयोगी स्टाफ, खिलाड़ियों के परिवार और कुछ भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अधिकारी तथा भारतीय मीडिया के कुछ सदस्य सवार हैं। इस विशेष उड़ान का इंतजाम बीसीसीआई ने किया है।

admin

Recent Posts

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

2 hours ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

2 hours ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…

2 hours ago