छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : मारे गये 13 नक्सलियों में से 5 नक्सलियों की अब तक पहचान, जानिए कितने खूंखार

बीजापुर। बीजापुर में हुए नक्सली मुठभेड़ में 13 माओवादी ढेर हुए हैं। हाल के दिनों में छत्तीसगढ़ के जवानों की ये सबसे बड़ी कामयाबी है। इधर मारे गये 13 नक्सलियों में से 5 नक्सलियों की अब तक पहचान हो चुकी है। जिला बीजापुर के थाना गंगालूर क्षेत्र में 2 अप्रैल 2024 को हुई मुठभेड़ के पश्चात घटनास्थल की सर्चिंग के दौरान 3 महिला माओवादी सहित कुल 13 माओवादियों के शव बरामद हुए हैं।

इन माओवादियों की हुई पहचान –

अब तक कुल 13 माओवादियों के शव में से 05 की शिनाख्तगी हुई :

1) सुखराम हेमला , PPCM ( ACM Rank) – PLGA , कंपनी 2

2) हूँगा परसी , PLGA , कंपनी 2

3) हूँगा कुंजम , PLGA , कंपनी 2

4) सीतक्का (DVCM जितरू की पत्नी ), PLGA , कंपनी 2

5 ) दुला सोनु , PLGA कम्पनी 2

अन्य 08 माओवादियों के शव की शिनाख्तगी की कार्रवाई जारी है।

आपको बता दें कि 2 अप्रैल को सुबह 6:00 बजे से ग्राम लेंड्रा के जंगल में पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। बीजापुर के थाना गंगालूर क्षेत्र में डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा एवं सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी नक्सलियोंके जमावड़े की इनपुट पर सर्चिंग के लिए रवाना हुई थी। मुठभेड़ पश्चात घटनास्थल की सर्चिंग के दौरान अब तक 3 महिला माओवादी सहित कुल 13 माओवादियोें के शव बरामद किया गया, जिसकी शिनाख्तगी की जा रही है।

मारे गये माओवादियों में अधिकाशतः PLGA कंपनी नम्बर 02 के होने की संभावना है। घटनास्थल से अब तक एक नग LMG आटोमेटिक हथियार, एक नग 3नॉट 3 राइफल, एक नग 12 बोर राइफल के साथ ही भारी मात्रा में BGL shells, launchers हथियार एवं गोला बारूद एवं दैनिक उपयोग की सामग्री जप्त की गयी है।

admin

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

49 minutes ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

2 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

2 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

3 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

23 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

24 hours ago