Categories: देश

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को दी चुनौती, कहा- ‘भगवा झंडे के साथ जय श्रीराम कहें’

केरल की वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi ) के सामने BJP ने अपने प्रदेशाध्यक्ष के. सुरेंद्रन (K. Surendran) को उम्मीदवार बनाया है. सुरेंद्रन (K. Surendran) ने गुरुवार को वायनाड से अपना नामांकन दाखिल किया. इस दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani ) भी उनके साथ थीं. यहां स्मृति ईरानी (Smriti Irani ) ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi ) पर जमकर निशाना साधा.

Smriti Irani ने कहा कि बुधवार को कांग्रेस की नामांकन रैली में मुस्लिम लीग के झंडे छिपाए गए. ये दिखाता है कि या तो राहुल गांधी मुस्लिम लीग के समर्थन से शर्मसार हैं या फिर उत्तर भारत में मंदिरों का दौरा करने के दौरान वो मुस्लिम लीग के साथ अपने संबंध को छिपाना चाहते हैं. मुझे वायनाड आकर हैरानी हुई कि PFI जैसे आतंकी संगठन पर बैन लगने के बाद भी राहुल गांधी उनके पॉलिटिकल फ्रंट SDPI से समर्थन ले रहे हैं. हर उम्मीदवार को नामांकन दाखिल करने से पहले भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ लेनी होती है. लेकिन राहुल गांधी ने SDPI से समर्थन लेकर भारतीय संविधान के प्रति अपनी शपथ को गलत ठहराया. राहुल गांधी अगर मुस्लिम लीग के समर्थन से इतने शर्मसार हैं कि अपनी नामांकन रैली में झंडा छिपा रहे हैं तो उन्हें पार्टी का समर्थन भी ठुकरा देना चाहिए.

स्मृति ईरानी ने कहा कि दिल्ली में गले मिल रहे हैं और केरल में भीख मांग रहे हैं, जिसे समझने की जरूरत है. गठबंधन के नेता दिल्ली में मिलते हैं तो कोई दुश्मनी नहीं दिखती, लेकिन जब बात वायनाड सीट की आती है तो होड़ मच जाती है. स्मृति ईरानी ने कहा कि इनसे पूछिए कि आपका नेता कौन है. आपका प्रधानमंत्री उम्मीदवार कौन है. अगर इंडी अलायंस में राहुल गांधी की स्वीकार्यता नहीं है तो उन्हें वायनाड में स्वीकार्यता कैसे मिल जाएगी.

ईरानी ने सवाल किया कि राहुल गांधी जब दक्षिण भारत में राजनीति करते हैं तो सनातन धर्म के खिलाफ बातें करते हैं, फिर चुनाव के वक्त उत्तर भारत में मंदिर क्यों जाते हैं?

स्मृति ईरानी ने कहा कि कल वायनाड में राहुल गांधी के रोड शो में मुस्लिम लीग का झंडा नहीं था. ये उत्तर भारत में आकर कहेंगे हैं कि वे भगवान राम के भक्त है. मैं राहुल गांधी को चुनौती देती हूं कि भगवा झंडे के साथ श्रीराम कहें.

वायनाड पहुंची स्मृति ईरानी ने अमेठी को लेकर भी बात की. 2019 में स्मृति ईरानी ने अमेठी से राहुल गांधी को हराया था. इस बार भी ईरानी अमेठी से चुनाव लड़ रहीं हैं. उन्होंने कहा कि मैं ऐसे क्षेत्र से आई हूं, जहां पचास साल गांधी परिवार का राज रहा है. वहां स्वयंसेवक होने का मतलब मौत को घर लाना होता था.

स्मृति ईरानी कहा कि अमेठी में चार लाख परिवारों को नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार शौचालय मिले. अब मैंने सुना है कि वे वायनाड को अपना परिवार बता रहे हैं. उन्होने परिवार का नाम लेकर अमेठी को धोखा दिया है. अब वायनाड के लोगों को धोखा देना चाहते हैं.

उन्होंने कहा कि जिन्होंने पचास साल अमेठी को अपना परिवार कहा. सुनने में आया है कि कल वायनाड को अपना परिवार कह दिया. ये तो धोखा है.

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

3 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

4 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

4 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

4 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

4 hours ago