चैंपियंस ट्रॉफी 2025: पाकिस्तान में 29 साल बाद होगा ICC टूर्नामेंट का आयोजन, भारत का अभियान बांग्लादेश के खिलाफ

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज आज से होगा, यह टूर्नामेंट 8 सालों  के बाद लौट रहा है। पिछले संस्करण में, 2017 में पाकिस्तान ने भारत को हराकर खिताब जीता था। इस बार पाकिस्तान में 1996 विश्व कप के बाद पहला ICC टूर्नामेंट आयोजित हो रहा है। भारतीय टीम अपने अभियान का शुरुआत गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ करेगी। भारत के सभी मैच दुबई में खेले जाएंगे, जबकि बाकी की टीमें पाकिस्तान में  मुकाबला करेंगी। भारत ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिया था।

पाकिस्तान में टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर कई चुनौतियाँ आई हैं। वनडे क्रिकेट की संबंध पर चल रही बहस टूर्नामेंट में आठ टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी। इस टूर्नामेंट की आगाज पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में पहले मैच आज से होगी।

चैंपियंस ट्रॉफी में  36 कैमरों का प्रयोग और उच्चस्तरीय कमेंट्री पैनल

आईसीसी ने टूर्नामेंट के दौरान दर्शकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए 36 कैमरों का इस्तेमाल करने की घोषणा की है। वहीं, कमेंट्री पैनल में भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री, दिनेश कार्तिक और हर्षा भोगले जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

भारत की टीम और कप्तान रोहित-कोहली की उम्मीदें

कयास लगाए जा रहे हैं कि यह कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली का आखिरी वनडे टूर्नामेंट हो सकता है। दोनों खिलाड़ी अपने कॅरिअर के अंतिम पड़ाव पर हैं और वे जीत के साथ विदा लेने की कोशिश करेंगे। भारतीय टीम ने 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी, और यह टूर्नामेंट उसके बाद उनका पहला वनडे खिताब जीतने का अवसर हो सकता है।

पाकिस्तान का टूर्नामेंट पर जोर

पाकिस्तान ने पिछली बार 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। अब, पाकिस्तानी टीम चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन अपने देश में कर रही है, जो काफी ऐतिहासिक क्षण है। पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने उद्घाटन मैच से पहले कहा कि यह टूर्नामेंट काफी खास है, क्योंकि लंबे समय बाद पाकिस्तान में एक बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है।

https://x.com/TheRealPCB/status/1891875559291969933

इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और अन्य टीमों की स्थिति

इंग्लैंड के कुछ प्रमुख खिलाड़ी खराब फॉर्म और बढ़ती उम्र से जूझ रहे हैं, लेकिन जोस बटलर, जो रूट और लियाम लिविंगस्टोन से अच्छा प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। वहीं, न्यूजीलैंड के लिए केन विलियम्सन ट्रंपकार्ड हो सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका की टीम वर्तमान में शानदार फॉर्म में है, और वह 1998 की नॉकआउट ट्रॉफी के बाद किसी बड़े खिताब की तलाश में है।

अफगानिस्तान और बांग्लादेश की संभावनाएं

अफगानिस्तान के पास राशिद खान जैसे मैच विजेता खिलाड़ी हैं, जो किसी भी टीम को मात देने में सक्षम हैं। वहीं, बांग्लादेश टीम के पास उलटफेर करने का अच्छा रिकॉर्ड है, जैसा कि उन्होंने 2007 वनडे विश्व कप में दिखाया था।

इस टूर्नामेंट में सभी टीमों के पास अपनी कड़ी प्रतिस्पर्धा दिखाने का मौका है, और यह टूर्नामेंट क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक यादगार अनुभव साबित हो सकता है।

admin

Recent Posts

हाईवे पर घायल तेंदुए ने वन अधिकारी पर किया हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज

कर्नाटक के दावणगेरे में घायल तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया।…

1 hour ago

35 हजार निवेशकों से 500 करोड़ की ठगी का आरोप, दो भाई गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं और बरेली से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी…

1 hour ago

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…

5 hours ago

मार्केट में सोना-चांदी से महंगा हो रहा ये धातु, रिकॉर्ड हाई पर पहुंची कीमत

जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…

6 hours ago

अनिरुद्धाचार्य का प्यार पर बयान वायरल, बोले- प्रेम से पहले आधार कार्ड देख लेना चाहिए

अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…

7 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, जल्दी करें चेक

दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…

8 hours ago