फ़ूड

TIKKI: बेसन और सूजी से बनाएं घर पर ही टेस्टी टिक्की, नोट कर लें झटपट तैयार होने वाली आसान रेसिपी, लाजवाब स्वाद के साथ-साथ मिलेगा नया जायका।

TIKKI: बेसन और सूजी से बनाएं घर पर ही टेस्टी टिक्की

होली का त्योहार आने वाला है और घरों पर कुछ ना कुछ बढिया बनाने की होड़ तो लगी रहती है। बच्चों और बड़ों की डिमांड रहती है कि, त्योहार पर कुछ ऐसा स्वादिष्ट बनाया जाए जो खाने में बेहद अमेजिंग हो। लेकिन एक और जिस चीज की डिमांड रहती है वो है कुछ नया खाने की।

तो इस त्योहार कुछ नया हो जाए। देखिए हर बार की तरह वही आलू टिक्की या वही दही वड़ा खाना तो थोड़ा पुराना हो जाएगा। तो आइए इस बार कुछ नया और स्वादिष्ट बनाते हैं और आज जिस नई चीज की हम आपको रेसिपी बताने वाले हैं वो है बेसन और सूजी से बनने वाली मसालेदार और क्रिस्पी टिक्की की जो खाने में आपके स्वाद को अलग ही ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम करेगी।

वहीं घर के सभी लोग भी बेहद खुश होंगे। तो इस फेस्टिवल आप भी अपने घर पर इस आसान रेसिपी से बना लीजिए बेसन और सूजी की मसालेदार टिक्की। ज्यादा वेट ना करते हुए आइए आपको बताते हैं बेसन और सूजी से बनने वाली मसालेदार टिक्की की रेसिपी। ये स्वाद में तो लाजवाब होती ही है, बल्कि इसे आप आसानी से और जल्दी तैयार कर सकते हैं। एक और बात बताऊं जिसे अक्सर हर किचन में रहने वाली महिला सुनना चाहती हैं वो है उनके खाने की और उनकी तारीफ।

तो अगर इस रेसिपी से टिक्की बनाती हैं तो ये आपको जरूर सुनने को मिलेगी। रेसिपी जानने से पहले आइए नजर डालते हैं, टिक्की के लिए प्रयोग में आने वाली सामग्री पर।

बेसन और सूजी की टिक्की बनाने की सामग्री :

  • 1 कप बेसन
  • 1/2 कप सूजी
  • 1/4 कप दही
  • 1 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटी चम्मच जीरा पाउडर
  • 1/2 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 छोटी चम्मच अमचूर पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • 1/2 कप हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
  • 1/2 कप पानी
  • तेल (तलने के लिए)

बेसन और सूजी की टिक्की बनाने की विधि :

  • बेसन और सूजी की टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में बेसन, सूजी, हल्दी, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर और नमक डालें। अब इसमें दही और थोड़ा पानी डालकर एक गाढ़ा बैटर तैयार करें।
  • बैटर को अच्छी तरह से मिलाकर थोड़ा गूंथ लें। ध्यान रहे कि, बैटर न ज्यादा गाढ़ा हो, न ज्यादा पतला। अगर जरूरत हो तो थोड़ा और पानी डाल सकते हैं।
  • एक कड़ाही या तवे में तेल गर्म करें। तेल में थोड़ी सी पानी की बूंद डालकर चेक करें कि तेल गर्म है या नहीं।
  • अब हाथों में थोड़ा तेल लगाकर बैटर से छोटे-छोटे गोले बना लें और उन्हें चपटा करके टिक्की का आकार दें।
  • अब इन टिक्कियों को गर्म तेल में डालें और दोनों साइड से गोल्डन ब्राउन होने तक तलें।
  • तैयार बेसन और सूजी की टिक्की को हरे धनिये की चटनी या टमाटर की सॉस के साथ गरमागरम परोसें। और बेसन-सूजी की टिक्की के मजे लें ।

 

admin

Recent Posts

हाईवे पर घायल तेंदुए ने वन अधिकारी पर किया हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज

कर्नाटक के दावणगेरे में घायल तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया।…

1 hour ago

35 हजार निवेशकों से 500 करोड़ की ठगी का आरोप, दो भाई गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं और बरेली से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी…

1 hour ago

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…

5 hours ago

मार्केट में सोना-चांदी से महंगा हो रहा ये धातु, रिकॉर्ड हाई पर पहुंची कीमत

जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…

6 hours ago

अनिरुद्धाचार्य का प्यार पर बयान वायरल, बोले- प्रेम से पहले आधार कार्ड देख लेना चाहिए

अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…

7 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, जल्दी करें चेक

दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…

8 hours ago