Chardham Yatra 2024 : सीएम धामी ने संभाली चार धाम यात्रा की कमान, बस में सवार होकर जाना श्रद्धालुओं का हाल

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा का जायजा लेने बड़कोट पहुंचे. वह यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़कोट स्थित पंजीकरण नियंत्रण केंद्र पहुंचे और यात्रियों की समस्याएं सुनीं। यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग पर यातायात बाधित होने के बाद सरकार से सवाल पूछे गए. इसके बाद सीएम अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति की सराहना की.

एक दिन पहले सीएम धामी ने चारधाम यात्रा मुद्दे पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक भी की थी. इस अवसर पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी एवं सीईओ अभिनव कुमार सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। सीएम धामी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि उनके दिशा-निर्देशों के बाद किसी को भी यात्रा पर जाने की इजाजत न दी जाए. अपनी यात्रा आधिकारिक नियमों के अनुसार संचालित करें।

सीएम धामी ने अधिकारियों को साफ कर दिया कि बिना रजिस्ट्रेशन दर्शन यात्रा नहीं होगी. यात्रियों से सीएम ने अपील की है कि बिना रजिस्ट्रेशन, बिना हेल्थ चेकअप यात्रा में आने से बचें. रजिस्ट्रेशन व्यवस्था को मॉडर्न सॉफ्टवेयर की सहायता से और असरदार और कारगर बनाएं. यात्रियों के साथ प्रॉपर कम्युनिकेशन व्यवस्था की जाए.

चारधाम यात्रा को सफल बनाने के लिए अधिकारी अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास करें. कपाट बंद होने तक पूरी यात्रा के दौरान रजिस्ट्रेशन चेकअप व्यवस्था सख्ती से हो. जाम लगने से बचाने के लिए और क्राउड मैनेजमेंट पर अधिकारी फोकस करें. लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे. सभी की सख्ती से चेकिंग की जाए. यात्रा किसी भी हालत में बिगाड़ नहीं सकते.

मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षमता अनुसार धामों की यात्रा हो. चार धाम के सभी रूट के एंट्री प्वाइंट पर सख्ती से चेकिंग हो. विकासनगर, यमुना पुल, धनौलटी, सुवाखोली सभी क्षेत्रों में चेक पोस्ट बनाकर नियमों का सख्ती से पालन हो. यात्रा का पूरा रेगुलेशन हो. डॉक्टर्स द्वारा स्वास्थ चेकिंग हो. परिवहन विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग सयुक्त रूप से चेकिंग के काम को करे. यात्रा को संचालन सुगम हो, प्लानिंग के साथ श्रद्धालुओं को बुलाया जाए.

सभी विभाग आपस में बैठकर समन्वय करें. सभी की यात्रा है. सभी अधिकारी बाय रोड यात्रा का स्थलीय निरीक्षण तय करें. आधिकारी ग्राउंड जीरो पर जाएं और वहां डेरा जमाएं. चारधाम का अपना महत्व है और उसे कम नहीं होने देना है. व्यावरिक रूप से हमें सेवा करनी है. हेली सेवा की टिकट पर एडिशनल पैसा न हो. यात्रा के साथ पूरा देश जुड़ा हुआ है. लोगों का जीवन सुरक्षित रखना हमारा लक्ष्य होना चाहिए.

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

9 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

19 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

20 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

21 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

21 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago