Categories: Uncategorized

हिसार में गुरदास मान के कार्यक्रम को लेकर बवाल, INLD के अध्यक्ष अभय चौटाला ने उठाए सवाल, कहा ‘शर्म की बात’

हरियाणा के हिसार में पंजाबी सिंगर गुरदास मान के प्रोग्राम को लेकर विवाद खड़ा हो गया। दरअसल चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि यूनिवर्सिटी में पंजाबी सिंगर गुरदास मान के प्रोग्राम पर इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने सवाल उठाए हैं और इसे शर्मनाक बताया है। बता दें कि यूनिवर्सिटी के इंदिरा गांधी ऑडिटोरियम में ‘दिल दा मामला’ के नाम से पोस्टर दिखाई दिए। इस पर इनेलो (INLD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने कहा, इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है। जब देश में इतना बड़ा हादसा हो गया है और सरकार सख्त कार्रवाई करने की बजाय जश्न मना रही है। हरियाणा कृषि यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर को तुरंत प्रभाव से निलंबित किया जाना चाहिए। वहीं, यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि ये एक प्राईवेट कार्यक्रम है, इसका यूनिवर्सिटी से कोई संबंध नहीं है। कोई भी संस्थान से रेंट पर ऑडिटोरियम ले सकता है। गुरदास मान के कार्यक्रम को लेकर कई दिन पहले ही आयोजकों ने परमिशन ली थी

इंदिरा गांधी ऑडिटोरियम में कार्यक्रम

बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में आयोजकों ने लाखों रुपए देकर HAU से ऑडिटोरियम लिया है। HAU ने आयोजकों को शो की अनुमति भी दे दी। इंदिरा गांधी ऑडिटोरियम में ये कार्यक्रम रखा गया था। आयोजकों की ओर से इस कार्यक्रम के प्रचार के लिए शहर और यूनिवर्सिटी कैंपस में बैनर-पोस्टर भी लगाए थे। सोशल मीडिया पर भी प्रचार किया जा रहा था। इसकी टिकटें भी 1 हजार से लेकर 8 हजार तक रखी गई। गुरदास मान के इस कार्यक्रम के प्रचार के लिए शहर में लगे पोस्टरों को देख हिसार के लोगों ने हैरानी जताई। कहना था कि 22 अप्रैल को ही जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 26 भारतीयों की गोली मारकर हत्या कर दी। पूरे देश में गम और गुस्से का माहौल है। लोग मृतकों को अपने-अपने तरीके से श्रद्धांजलि दे रहे है और सरकार से आतंकियों के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे है। ऐसे माहौल में इस तरह के रंगारंग कार्यक्रम पूरी तरह से गलत है।

Rupesh Jha

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

19 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

1 day ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago