फरीदाबाद के गांव फतेहपुर बिल्लोच में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लोकिन परिजनों का ये आरोप है कि महिला की हत्या की गई है। महिला की मौत की खबर परिजनों को पोस्टमार्टम होने के बाद दी गई। थाना सदर पुलिस को इस मामले की शिकायत दे दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव फतेहपुर बिल्लोच निवासी कुलदीप के साथ सोनीपत की रहने वाली अंजली की शादी करीब 9 साल पहले हुई थी। अभी दोनों के दो बच्चे हैं गुरुवार को अंजली फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। जिसके बाद परिजन उसको उपचार के लिए निजी अस्पताल में लेकर गए। जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि अंजलि की मौत की खबर उनका पोस्टमार्टम होने के बाद दी गई। जिस पर उनको आशंका है कि उसकी हत्या की गई है। इस मामले को लेकर थाना सदर को शिकायत दे दी है।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…
लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…
राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…
पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…
हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…