आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में चंद्रबाबू नायडू ने ली शपथ

तेदपा प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार यानि कि आज आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। प्रदेश के सीएम के तौर पर यह उनका चौथा कार्यकाल होगा।

वहीं, जनसेना प्रमुख एवं अभिनेता पवन कल्याण, चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश समेत अन्य ने मंत्री पद की शपथ ली। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस अब्दुल नजीर ने नायडू और अन्य को शपथ दिलाई।

बता दें कि, इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी तथा जे पी नड्डा और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री मौजूद थे।

पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण और अभिनेता रजनीकांत तथा चिरंजीवी भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

बता दें कि, चंद्रबाबू नायडू के साथ, के. अत्चन्नायडू (तेदेपा), नादेंदला मनोहर (जनसेना), पी नारायण (तेदेपा), कोल्लू रवींद्र (तेदेपा), निम्मला राम नायडू (तेदेपा) और सत्य कुमार यादव (भाजपा) ने मंत्री पद की शपथ ली।

admin

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

3 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

3 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

4 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

5 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

1 day ago